पुनौरा धाम के सीताराम मंडपम में विराजेंगी मां जानकी, 8 अगस्त को मंगल प्रवेश; सम्राट शामिल होंगे

हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में नए मंदिर का निर्माण होने तक मां जानकी अस्थायी सीताराम मंडपम में विराजेंगी। 8 अगस्त को भव्य मंगल प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल होंगे। 

Sitaram Madapam Punauara Dham
8 अगस्त को पुनौरा धाम के सीताराम मंडपम में मां जानकी का मंगल प्रवेश कार्यक्रम होगा

ज्ञान रंजन भारद्वाज, सीतामढ़ी। माता जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम में भव्य मंदिर निर्माण पूरा होने तक मां जानकी एवं रामदरबार की प्रतिमाएं नवनिर्मित अस्थायी मंदिर 'श्री सीताराम मंडपम' में विधि-विधान के साथ विराजमान होंगी। बिहार के सीतामढ़ी स्थित पुनौरा धाम में 8 अगस्त को आयोजित होने वाले इस भव्य प्रवेश समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल होंगे। पुराने गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना और वैदिक अनुष्ठान के बाद अभिजित मुहूर्त में मां जानकी, राम दरबार और अन्य देवी-देवताओं के विग्रहों को शोभायात्रा के साथ नए मंडपम तक ले जाया जाएगा। पूरे मार्ग में वैदिक मंत्रोच्चारण, मंगलगीत और पुष्पवर्षा के बीच श्रद्धालु प्रतिमाओं का स्वागत करेंगे।

मंदिर के महंत कौशल किशोर दास एवं उनके मुख्य शिष्य रामकुमार ने बताया कि 8 अगस्त को नूतन मंदिर प्रवेश का पूजन सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा। सबसे पहले सीता उर्विजा कुंड पर पूजन कर कलश में जल लेकर परिक्रमा की जाएगी। इसके बाद प्रधान मंदिर के पुराने गर्भगृह में कलश स्थापित कर श्रीगणेश एवं अन्य देवी-देवताओं का आह्वान होगा।

अभिजीत मुहूर्त में होगा प्रवेश

इसके बाद सुबह 11:33 बजे से दोपहर 12:26 बजे के बीच अभिजीत मुहूर्त में मां जानकी, राम दरबार एवं अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को 'श्री सीताराम मंडपम' में प्रवेश कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत अन्य गणमान्य अतिथियों का मिथिला की परंपरा के अनुसार स्वागत किया जाएगा। अभिषेक, हवन और महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

शिलान्यास के ठीक एक साल बाद आयोजन

पुनौरा धाम मंदिर के जीर्णोद्धार एवं भव्य निर्माण कार्य का शिलान्यास 8 अगस्त 2025 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था। भूमि पूजन और शिलान्यास के ठीक एक साल बाद यह विशेष आयोजन हो रहा है। मंदिर निर्माण पूरा होने तक मां जानकी श्रद्धालुओं को 'श्री सीताराम मंडपम' से ही दर्शन देंगी। वीआईपी आगमन, श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में निर्माणाधीन मां जानकी मंदिर का मॉडल

आस्था और विकास का नया केंद्र बनेगा पुनौरा धाम

पुनौरा धाम को अयोध्या की तर्ज पर विश्वस्तरीय धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। 'श्री सीताराम मंडपम' में प्रतिमाओं का प्रवेश इस महत्वाकांक्षी परियोजना का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। इससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय रोजगार, व्यापार और पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। साथ ही मिथिला की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को वैश्विक स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपुनौरा धाम के सीताराम मंडपम में 8 को विराजेंगी मां जानकी, सम्राट शामिल होंगे