Hindi NewsBihar NewsSitamarhi Assembly Seat Result 2025 who will win Sunil Pintu BJP Sunil Kushwaha RJD Bihar election counting
Sitamarh Seat Chunav Result 2025: सीतामढ़ी चुनाव नतीजा; BJP के सुनील कुमार पिंटू जीते, राजद के सुनील हारे

Sitamarh Seat Chunav Result 2025: सीतामढ़ी चुनाव नतीजा; BJP के सुनील कुमार पिंटू जीते, राजद के सुनील हारे

संक्षेप:

Sitamarhi Seat Chunav Result 2025:  सीतामढ़ी जिले की सीतामढ़ी विधानसभा सीट पर पूर्व सांसद सुनील कुमार पिंटू चुनाव जीत गए हैं उन्होंने राजद के सुनील कुशवाहा को 5562 वोटों के अंतर से मात दी। 

Nov 14, 2025 07:43 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Sitamarhi Seat Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में सीतामढ़ी जिले की सीतामढ़ी विधानसभा सीट से बीजेपी के सुनील कुमार पिंटू चुनाव जीत गए हैं। जन सुराज पार्टी ने जियाउद्दीन खान को टिकट दिया था लेकिन उन्होंने पिंटू को समर्थन दे दिया। 11 नवम्बर को दूसरे चरण में यहां मतदान हुआ जिसमें लगभग 70 प्रतिशत मतदाताओं ने वोटिंग के अधिकार का प्रयोग किया। वर्तमान में भाजपा के मिथिलेश कुमार सीतामढ़ी के विधायक हैं। उनका टिकट काटकर सुनील कुमार पिंटू को दिया गया है। पिंटू तीन बार सीतामढ़ी के विधायक रह चुके हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

19:36 PM- Sitamarhi Chunav Result 2025 LIVE: सीतामढ़ी विधानसभा सीट से बीजेपी के सुनील कुमार पिंटू चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने राजद के सुनील कुमार कुशवाहा को 5562 वोटों के अंतर से पराजित किया। सुनील पिंटू को 104226 वोट मिले जबकि सुनील कुशवाहा को 98664 मत मिले।

15:27 PM- Sitamarhi Chunav Result 2025 LIVE: सीतामढ़ी में बीजेपी के सुनील कुमार पिंटू चुनाव जीत गए हैं लेकिन आधिकारिक ऐलान बाकी है। उन्होंने राजद के सुनील कुमार कुशवाहा को मात दी ै

14:43 PM- Sitamarhi Chunav Result 2025 LIVE: सीतामढ़ी में बीजेपी के सुनील कुमार पिंटू को 46646 वोट मिले हैं। उन्होने राजद के सुनील कुशवाहा पर 7261 वोटों की बढ़त बना ली है।

14:17 PM- Sitamarhi Chunav Result 2025 LIVE: सीतामढ़ी विधानसभा में बीजेपी के सुनील कुमार पिंटू 11263 वोटों से आगे चल रहे हैं। नौवें राउंड के बाद उन्हें 40205 वोट मिले हैं।

13:26 PM- Sitamarhi Chunav Result 2025 LIVE: सीतामढ़ी विधानसभा में बीजेपी के सुनील कुमार पिंटू 10450 वोटों से आगे चल रहे हैं। अबतक उन्हें 37620 वोट मिले हैं।

12:44 PM- Sitamarhi Chunav Result 2025 LIVE: सीतामढ़ी की सीतामढ़ी विधानसभा सीट पर बीजेपी के सुनील कुमार पिंटू राजद के सुनील कुशवाहा से आगे निकल गए हैं। छठे राउंड में बीजेपी को 25822 मत मिले तो राजद को 24283 वोट। अंतर काफी कम है।

10:04 AM- Sitamarhi Chunav Result 2025 LIVE: सीतामढ़ी की सीतामढ़ी विधानसभा सीट पर बीजेपी के सुनील कुमार पिंटू राजद के सुनील कुशवाहा से पीछे चल रहे हैं।

8:30 AM- Sitamarhi Assembly Seat Result LIVE 2025: सीतामढ़ी विधानसभा सीट के लिए वोटों की गिनती जारी है। पहले पोस्टल बैलट की गिनती हुई।

7:37 AM- Sitamarhi Assembly Seat Result LIVE 2025: मतगणना केंद्र पर भीड़ जुटना शुरू हो गया है। मतगणना कर्मी काउंटिंग सेंटर में प्रवेश कर गए हैं। राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता भी जुटने लगे हैं। मीडिया कर्मी सटीक रिपोर्टिंग के लिए तत्पर हैं।

2015 के चुनाव में पिंटू राजद के सुनील कुशवाहा से हार गए। 2019 में उन्हें बीजेपी से जेडीयू में शिफ्ट करके सीतामढ़ी सीट से लोकसभा भेजा गया। बीजेपी और जेडीयू के बीच जब रिश्ते बिगड़े तो पिंटू का झुकाव भाजपा की ओर दिखा। इस वजह से जदयू ने 2024 लोकसभा चुनाव में उनका टिकट काट दिया। देवेश चंद्र ठाकुर जेडीयू के उम्मीदवार बने और जीतकर सांसद बन गए। पिंटू फिर भाजपा में वापस आ गए। एक बार फिर पुराने प्रतिद्वंद्वी आमने सामने हैं।

सीतामढ़ी विधानसभा में बीजेपी सर्वाधिक पांच बार चुनाव जीतने में कामयाब रही। कांग्रेस पार्टी को चार बार सफलता मिली। राजद दो बार जीती लेकिन जेडीयू को कभी मौका नहीं मिला। पिंटू के पिता हरिशंकर प्रसाद 1995 में यहां के विधायक बने थे।

मतगणना की स्थापित प्रक्रिया के मुताबिक पोस्टल बैलट की गिनती पहले होगी। पोस्टल बैलट की गिनती शुरू होने के लगभग आधे घंटे बाद, चाहे उसकी गिनती पूरी हो या ना हो, ईवीएम के वोट की गिनती शुरू हो जाएगी। हर विधानसभा क्षेत्र में 14 टेबल पर ईवीएम खोले जाएंगे यानी एक राउंड में 14 मशीन गिने जाएंगे। चुनाव आयोग ने पहले भी साफ किया है कि मतगणना का पहला रुझान सुबह 8.30 बजे के बाद ही आ सकता है। इसलिए टीवी चैनलों पर सुबह 8.10 बजे से एनडीए या महागठबंधन के आगे-पीछे के नंबर देखकर उत्साहित या उदास होने की जरूरत नहीं है। आप भरोसेमंद अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान की साइट पर बार-बार आइए और पूरे राज्य के साथ-साथ अपने क्षेत्र, जिले और अपनी सीट की मतगणना का अपडेट लेते रहिए।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।