Hindi NewsBihar Newssister Rohini special birthday greetings to Tejaswi Young but true in spirit firm in words
उम्र कच्ची, नियत सच्ची, जुबान पक्की; तेजस्वी के जन्मदिन पर बहन रोहिणी की स्पेशल ग्रीटिंग्स

उम्र कच्ची, नियत सच्ची, जुबान पक्की; तेजस्वी के जन्मदिन पर बहन रोहिणी की स्पेशल ग्रीटिंग्स

संक्षेप:

Tejaswi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्या ने जन्मदिन की बधाई में कहा है कि उनकी उम्र कच्ची है पर नियत सच्ची और जुबान पक्की है।

Nov 09, 2025 12:14 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Tejaswi Yadav Birthday: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है। राबड़ी आवास पर देर रात से ही चहल पहल है। तेजस्वी यादव ने परिवार जनों के साथ रात में केक काटकर जन्मदिन मनाया। सुबह से उनके आवास के बाहर का नजारा खूबसूरत है। इस बीच उनकी बड़ी बहन रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया से जन्मदिन की बधाई दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर रोहिणी आचार्या ने लिखा है, "उम्र कच्ची, मगर नियत सच्ची और जुबान पक्की, कर्मवीर-कर्तव्यनिष्ठ हमारा भाई तेजस्वी। तुम्हारा हर सपना साकार हो, तुम बिहार के नौजवानों के साथ-साथ तमाम बिहारवासियों के सपनों को हकीकत में बदलो और तुम्हारा जीवन सदैव खुशियों से भरा हो.. तुम बिहार के हर घर की ख़ुशी की वजह बनो, तुम वंचितों की आवाज बनो, जन-जन की आस एवं विश्वास बनो, तुम जनता व् जम्हूरियत की ढाल बनो। इन्हीं शुभेच्छाओं के साथ तुम्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई, ढेर सारा प्यार-आशीर्वाद और स्नेह भाई ।"

ये भी पढ़ें:LIVE: आज थम जाएगा शोर; शाह, नीतीश, योगी लगाएंगे जोर; तेजस्वी का हैप्पी बर्थडे

तेजस्वी यादव के केक काटने की तस्वीरें सबसे बड़ी बहन मीसा भारती ने जारी किया। मां राबड़ी देवी, पत्नी राजश्री और अन्य फेमिली मेम्बर की मौजूदगी में रात में ही उन्होंने केक काटकर जन्म दिन मनाया। लालू परिवार में रात में ही केक काटने की परंपरा देखी गई है। हालांकि आज भी पार्टी कार्यालय में धूम धाम से पार्टी नेता का बर्थडे मनाया जा जाएगा। तेजस्वीके जन्मदिन पर 36 पाउंड का केक काटा जाएगा। राबड़ी आवास के बाहर सुबह से ही माहौल उत्सवी है। पार्टी के कार्यकर्ता ढोल बजा रहे हैं। कुछ नेता बैंड बाजा लेकर भी पहुंचे हैं। हालांकि तेजस्वी यादव आज भी चुनावी सभाओं में व्यस्त हैं।

बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने भी तेजस्वी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। पटना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि छोटे भाई को आशीर्वाद है। खूब तरक्की करें और आगे बढ़ें।

ये भी पढ़ें:पैसा, शॉल और गुलदस्ता, तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाने पहुंचे समर्थक
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।