Hindi NewsBihar NewsSingheshwar Assembly Seat Result 2025 who will Ramesh Rishi JDU Chandrahas Chaupal RJD election counting
Singheshwar Result: सिंहेश्वर में रमेश ऋषिदेव 2982 वोटों से जीते, राजद के चंद्रहास चौपाल हारे

Singheshwar Result: सिंहेश्वर में रमेश ऋषिदेव 2982 वोटों से जीते, राजद के चंद्रहास चौपाल हारे

संक्षेप: Singheshwar Chunav Seat Result 2025: मधेपुरा जिले की सिंहेश्वर विधानसभा सीट पर उलटफेर देखने को मिला है। जेडीयू के रमेश ऋषिदेव ने राजद के चंद्रहास को 2982 वोटों से हरा दिया है।

Fri, 14 Nov 2025 10:32 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share Share
Follow Us on

Singheshwar Chunav Seat Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में मधेपुरा जिले की सिंहेश्वर सीट पर इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला। शुरुआती राउंड से लगातार आगे चल रहे जदयू प्रत्याशी रमेश ऋषिदेव ने आखिरकार जीत दर्ज कर ली। आरजेडी के चंद्रहास चौपाल, जिन्होंने 2020 में बेहद कम अंतर से जीत हासिल की थी, इस बार मुकाबले में पिछड़ते चले गए। जन सुराज के प्रमोद कुमार राम भी रेस में रहे, लेकिन मुख्य संघर्ष जदयू और आरजेडी के बीच ही रहा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रात 10.30 बजे- Singheshwar Chunav Result 2025: रमेश ऋषिदेव 2982 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

शाम 7.50 बजे- Singheshwar Chunav Result 2025: रमेश ऋषिदेव 2571 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

शाम 6.20 बजे- Singheshwar Chunav Result 2025: रमेश ऋषिदेव 7251 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

शाम 5.40 बजे- Singheshwar Chunav Result 2025: रमेश ऋषिदेव 6142 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।

शाम 5.10 बजे- Singheshwar Chunav Result 2025: जदयू प्रत्याशी रमेश ऋषिदेव 3164 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।

दोपहर 4.25 बजे- Singheshwar Chunav Result 2025: जदयू प्रत्याशी रमेश ऋषिदेव 6111वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।

दोपहर 3.05 बजे- Singheshwar Chunav Result 2025: रमेश ऋषिदेव 8604 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।

दोपहर 2.20 बजे- Singheshwar Chunav Result 2025: रमेश ऋषिदेव 9935 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।

दोपहर 1.20 बजे- Singheshwar Chunav Result 2025: जदयू प्रत्याशी रमेश ऋषिदेव 13751 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।

सुबह 11.40 बजे- Singheshwar Chunav Result 2025: जदयू प्रत्याशी तीन राउंड की गिनती के बाद 4732 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।

सुबह 10.50 बजे- Singheshwar Chunav Result 2025: जनता दल यूनाइटेड के रमेश ऋषिदेव 7054 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।

सुबह 8.30 बजे- Singheshwar Chunav Result 2025: पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद अब ईवीएम की गिनती शुरू हो गई है।

सुबह 8 बजे- Singheshwar Chunav Result 2025: मतगणना शुरू हो गई है। पहले आधे घंटे पोस्टल बैलट की गिनती होगी, वहीं, ईवीएम की गिनती 8.30 बजे से शुरू होगी।

साल 1977 में सिंहेश्वर विधानसभा अस्तित्व में आया। ये सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 1990 में यहीं से पप्पू यादव निर्दलीय चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। 2005 से 2015 तक लगातार चार बार जेडीयू ने यहां जीत दर्ज की। 2010 और 2015 के चुनाव में रमेश ऋषिदेव चुनाव जीते लेकिन 2020 में आरजेडी के चंद्रहास चौपाल ने उनके विजय रथ को रोकते हुए विधायक बने।

ये भी पढ़ें:LIVE: बिहार में रिकॉर्ड मतदान किसके लिए वरदान, NDA या महागठबंधन सरकार?

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों की गिनती के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। नियमों के मुताबिक सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी होने से पहले ही करीब आधे घंटे बाद ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू कर दी जाएगी। हर विधानसभा क्षेत्र में एक साथ 14 टेबल पर मशीनें खोली जाएंगी, यानी एक ही समय में 14 मशीनों के वोटों की गिनती होगी। चुनाव आयोग के अनुसार, शुरुआती रुझान सुबह 8:30 बजे के बाद दिखाई देंगे।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।