Hindi NewsBihar NewsShyam Kishor Chaudhary Mahagathbandhan candidate from Sugauli with VIP and RJD support bihar election tej pratap
सुगौली में गजब खेल, तेज प्रताप यादव के कैंडिडेट को मिला मुकेश सहनी और महागठबंधन का समर्थन

सुगौली में गजब खेल, तेज प्रताप यादव के कैंडिडेट को मिला मुकेश सहनी और महागठबंधन का समर्थन

संक्षेप:

वीआईपी उम्मीदवार का नामांकन खारिज होने के बाद महागठबंधन ने सुगौली सीट पर तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी श्याम किशोर चौधरी पर समर्थन देने का ऐलान किया है।

Mon, 27 Oct 2025 02:48 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव में सुगौली सीट पर सियासत में गजब खेला हो गया है। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने अपने उम्मीदवार का नामांकन खारिज होने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से निकाले जाने के बाद लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के बनाए दल जनशक्ति जनता दल के कैंडिडेट श्याम किशोर चौधरी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि यह फैसला पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी के निर्देश और महागठबंधन के सभी सहयोगी दलों से विचार-विमर्श के बाद लिया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने बताया कि श्याम किशोर चौधरी को अब महागठबंधन का भी पूर्ण समर्थन है। देव ज्योति ने पार्टी और महागठबंधन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से एकजुटता के साथ श्याम किशोर चौधरी को जिताने में हरसंभव प्रयास करने की अपील की है। राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि यह समर्थन सुगौली क्षेत्र की समृद्धि, विकास और जनकल्याण के उद्देश्य को हासिल करने में सहायक सिद्ध होगा।

राजद विधायक का नामांकन ही रद्द हो गया था, वीआईपी के सिंबल पर लड़ रहे थे

पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले की सुगौली सीट पर वीआईपी ने शशि भूषण सिंह को टिकट दिया था। शशि भूषण सिंह इस समय सुगौली से राजद के विधायक हैं लेकिन यह सीट महागठबंधन में मुकेश सहनी को मिल गई तो उन्हें वीआईपी के सिंबल पर उतारा गया था। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान उनका पर्चा रद्द हो गया, जिससे महागठबंधन का कोई कैंडिडेट मैदान में नहीं रह गया था। इसलिए वीआईपी ने तेज प्रताप यादव की पार्टी के उम्मीदवार को समर्थन दे दिया है। इस सीट पर सत्तारूढ़ एनडीए की तरफ से चिराग पासवान की पार्टी लोजपा-रामविलास के राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता समेत कुल पांच कैंडिडेट चुनाव लड़ रहे हैं।

बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।
Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।