Hindi NewsBihar NewsShowed daughter obsence video molested wife Distressed father attempted suicide in muzaffarpur
बेटी का अश्लील वीडियो दिखाया, पत्नी से छेड़छाड़; परेशान पिता की आत्मदाह की कोशिश

बेटी का अश्लील वीडियो दिखाया, पत्नी से छेड़छाड़; परेशान पिता की आत्मदाह की कोशिश

संक्षेप: पीड़ित वार्ड सदस्य की पत्नी ने बताया कि आरोपियों ने 14 अगस्त को अनजान नंबर से वीडियो कॉल कर बेटी का अश्लील वीडियो दिखाया। मुझे और मेरी बेटी को जान मारने की धमकी दी। देर रात घर पर चढ़कर 13 वर्षीय पुत्री का हाथ खींचने लगा बेटी चिल्लाई हम लोग उठे तो सभी आरोपी भाग गए। सभी आरोपी बेल पर बाहर हैं।

Sat, 16 Aug 2025 04:33 PMsandeep हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान संवाददाता, बोचहां/मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां इलाके में बेटी के साथ 15 अगस्त को अश्लील हरकत और 2 महीने पहले पत्नी की इज्जत लूटने की कोशिश के विरोध में परेशान वार्ड सदस्य ने शुक्रवार को मुजफ्फरपुर-दरभंगा पुरानी रोड पर आत्मदाह की कोशिश की। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची बोचहां थाने की पुलिस ने वार्ड सदस्य के आत्मदाह की कोशिश को विफल करते हुए उसका आवेदन लिया और प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वार्ड सदस्य की पत्नी ने पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया कि आरोपित प्रेम नायक, दीपक कुमार, धीरज कुमार, नीरज कुमार और विनय नायक ने 14 अगस्त को अनजान नंबर से वीडियो कॉल कर बेटी का अश्लील वीडियो दिखाया। मुझे और मेरी बेटी को जान मारने की धमकी दी। देर रात घर पर चढ़कर 13 वर्षीय पुत्री का हाथ खींचने लगा बेटी चिल्लाई हम लोग उठे तो सभी आरोपी भाग गए। 15 अगस्त को फिर से वीडियो कॉल कर अश्लील हरकत की।

ये भी पढ़ें:20 लाख वसूलेंगे; टीचर और छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल,सामने आया चौंकाने वाला सच
ये भी पढ़ें:डायन के आरोप में बुजुर्गों को मैला पिलाया, पोल में बांधकर पीटाई का वीडियो वायरल
बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

आरोपियों ने दो महीने पहले 17 जून को घर पर चढ़कर मारपीट की थी और मेरे पति वार्ड सदस्य पर जानलेवा हमला कर सिर फोड़ दिया था। मेरे कपड़े फाड़कर दिए थे, और छेड़छाड़ की लूटने की कोशिश की थी। जिसकी प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपितों को जेल भेज दिया था। हाल में वो लोग बेल पर बाहर आ गए हैं और फिर से तांडव शुरू कर दिया है। वार्ड सदस्य ने बताया कि वो और उनके परिवार दो महीने से डर में जी रहा है।

ये भी पढ़ें:बिहार में 17 साल की लड़की से गैंगरेप, रिश्तेदार ने शोर मचाया तो भागे हैवान
ये भी पढ़ें:बिहार में 12 साल की बच्ची से गैंगरेप, बदहवास हालात में झाड़ियों में छोड़ा

आरोपियों की बेल होने से मनोबल और बढ़ गया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने घटना को सही ठहराते हुए कहा की अदालत के निर्णय के आगे वो लोग कुछ नहीं कर सकते। लेकिन आरोपितो की हरकत से परिवार परेशान है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।