Hindi NewsBihar Newsshopkeeper stabbed after he demands money from customers for sweets and breakfast
बिहार में नाश्ते और मिठाई का पैसा मांगा तो दुकानदार को चाकू से गोदा, विरोध में बाजार बंद

बिहार में नाश्ते और मिठाई का पैसा मांगा तो दुकानदार को चाकू से गोदा, विरोध में बाजार बंद

संक्षेप:

साईं गांव निवासी चंद्रशेखर प्रसाद के पुत्र 48 वर्षीय सुरेंद्र कुमार प्रतिदिन की तरह दुकान पर बैठे थे। रविवार देर शाम बाइक सवार चार युवक दुकान में पहुंच नाश्ता कर जाने लगे। दुकानदार ने जब उनसे नाश्ता के रुपये मांगे तो देने से मना कर दिया। जिसके बाद दोनों में कहासुनी हुई।

Nov 25, 2025 08:50 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

पटना के धनरूआ थाना क्षेत्र से साईं बाजार में रविवार की देर नाश्ते और मिठाई के रुपये मांगने पर दुकानदार को चाकू मारने का मामला सामने आया है। दुकानदार को गर्दन और पीठ में चाकू मारा है। प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर किया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।परिजनों ने वारदात का आरोप बाइक सवार चार बदमाशों पर लगाया है। उधर, घटना से गुस्साए दुकानदारों ने सोमवार को दिनभर अपनी दुकानें बंद रखीं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साईं गांव निवासी चंद्रशेखर प्रसाद के पुत्र 48 वर्षीय सुरेंद्र कुमार प्रतिदिन की तरह दुकान पर बैठे थे। रविवार देर शाम बाइक सवार चार युवक दुकान में पहुंच नाश्ता कर जाने लगे। दुकानदार ने जब उनसे नाश्ता के रुपये मांगे तो देने से मना कर दिया। जिसके बाद दोनों में कहासुनी हुई। इसी दौरान एक युवक ने सुरेंद्र के गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। भागने के दौरान बदमाशों ने सुरेंद्र के पीठ में चाकू मार दी। इसके बाद बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

इस मामले में थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि इस मामले में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को पीड़ित का बयान लेने के लिए अस्पताल भेजा गया है। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।