शूटर गोविंद का महिला डॉक्टर से था अफेयर, बीवी बोली- पति ने गर्लफ्रेंड पर दौलत लुटाई, मर्डर की रात उसी से मिलने गया था

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर के शूटर गोविंद हत्याकांड में पत्नी ने पटना की महिला डॉक्टर को नामजद आरोपी बनाया है। पति का आरोप है कि वह गोविंद की गर्लफ्रेंड थी और मर्डर की रात वह उससे मिलने भी गया था।

शूटर गोविंद का महिला डॉक्टर से था अफेयर, बीवी बोली- पति ने गर्लफ्रेंड पर दौलत लुटाई, मर्डर की रात उसी से मिलने गया था

बिहार के मुजफ्फरपुर में कुख्यात शूटर गोविंद की गोलियों से भूनकर हत्या किए जाने के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके पति का पटना की एक महिला डॉक्टर से अफेयर चल रहा था। गोविंद ने उस पर बेशुमार दौलत लुटाई थी। पत्नी के बयान के आधार पर मुजफ्फरपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है, इसमें गोविंद की कथित गर्लफ्रेंड डॉक्टर जैस्मिन परवीन समेत 3 को नामजद और एक अज्ञात शूटर को आरोपी बनाया है। बीवी का दावा है कि गोविंद मर्डर वाली रात को अपनी डॉक्टर गर्लफ्रेंड से मिलकर लौटा था। हालांकि, पुलिस फिलहाल जमीन विवाद और रुपये के लेनदेन को हत्या की मुख्य वजह मानकर जांच कर रही है।

पत्नी ने पुलिस से कहा कि गोविंद की हत्या के पीछे ओंकार, बाबुल और पटना की महिला डॉक्टर का हाथ है। महिला डॉक्टर को पत्नी ने गोविंद की गर्लफ्रेंड बताया। आरोप है कि गोविंद ने उसे काफी संपत्ति भी दे रखी थी। कुमार रनंजय ओंकार और बाबुल पर भी परिवार ने सीधे आरोप लगाया है। फिलहाल ओंकार से पूछताछ जारी है। बाबुल चौधरी ने सोमवार को ऑडियो वायरल कर हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

रुपयों के हिसाब पर बिगड़ी बात, हुई थी सुलह की कोशिश

जांच में सामने आया कि जेल से निकलने के बाद गोविंद की ओंकार से रुपयों के हिसाब को लेकर अनबन चल रही थी। ओंकार ने ही बाबुल को सिंडिकेट में रखवाया था और बाबुल उसके पक्ष में था। ओंकार का साथ देने के लिए गोविंद, बाबुल से भी नाराज चल रहा था। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि एक व्यवसायी मनमुटाव दूर करने के लिए लगातार गोविंद और ओंकार को कॉल कर रहा था। लेकिन दोनों के बीच विवाद नहीं सुलझा।

दूसरे राज्य में छापेमारी

पुलिस को हत्यारों के मोबाइल नंबर मिले हैं। ये नंबर अग्रीमेंट पेपर से पुलिस को मिले। उन्हीं नंबरों के आधार पर दूसरे राज्य में छापेमारी की जा रही है। पुलिस टीम अलग-अलग बिंदुओं पर कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों ने दावा किया है कि शीघ्र ही शूटरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सिटी एसपी ने बताया कि टेक्निकल टीम सीडीआर और गूगल लोकेशन खंगाल रही है। सभी एंगल से जांच चल रही है।

क्या है मामला?

बता दें कि मुजफ्फरपुर के छोटी कल्याणी स्थित आइकॉन टावर में रविवार रात करीब पौने 10 बजे गोविंद की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। दो शूटर ने मिलकर गोविंद को आधा दर्जन से ज्यादा गोलियां मारीं और वहां से भाग गए। गोविंद उस समय पटना से मुजफ्फरपुर लौटा था और अपने फ्लैट में जा रहा था, तभी उस पर हमला किया गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गोविंद एक कुख्यात शूटर था। वह मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड का मुख्य आरोपी था, जिन्हें एके-47 से भूनकर मार डाला गया था। वहीं, प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही मर्डर में भी उसका नाम आया था। गोविंद की हत्या के बाद गैंगवार की आशंका जताई जाने लगी।

बाबुल का कबूलनामा

सोमवार को हिस्ट्रीशीटर बाबुल चौधरी ने ऑडियो जारी कर गोविंद की हत्या की जिम्मेदारी ली। गोविंद और बाबुल पहले साथ थे, दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ। बाबुल का कहना है कि गोविंद ने उसकी हत्या की सुपारी दे दी थी, इसलिए उसे मार डाला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

(मुजफ्फरपुर से हिन्दुस्तान संवाददाता की रिपोर्ट)

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।