Hindi NewsBihar Newsshocking incident in Bihar father hanged himself along with five children four died two sons survived in Muzaffarpur
बिहार में दिल दहला देने वाली घटना, पिता ने 5 बच्चों संग लगाई फांसी; 4 की मौत, 2 बेटे ऐसे बचे

बिहार में दिल दहला देने वाली घटना, पिता ने 5 बच्चों संग लगाई फांसी; 4 की मौत, 2 बेटे ऐसे बचे

संक्षेप:

परिवार में एक साथ चार मौत से इलाके में कोहराम मच गया है। घटना सकरा थाना इलाके नवलपुर मिश्रौलिया गांव की है। सूचना मिलने पर सकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।

Dec 15, 2025 07:30 am ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिहार के मुजफ्फरपुर से दिल दहला देने वाली खबर है। एक पिता ने पांच बच्चों के साथ फांसी लगा ली। दो बेटे बाल-बाल बच गए जबकि तीन बेटियों के साथ पिता की मौत हो गई। परिवार में एक साथ चार मौत से इलाके में कोहराम मच गया है। घटना सकरा थाना इलाके नवलपुर मिश्रौलिया गांव की है। सूचना मिलने पर सकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के रुपनपट्टी मथुरापुर पंचायत के नवलपुर मिश्रौलिया गांव में सोमवार की सुबह उस समय खलबली मच गई जब एक परिवार में पिता और उनकी तीन बेटियों की आत्महत्या की खबर मिली। जानकारी के मुताबिक रविवार की रात अमरनाथ राम (40)ने अपने तीन बेटियां राधा कुमारी(11),राधिका(9)शिवानी(7) के साथ घर में फांसी लगा ली। अमरनाथ राम ने अपने दो बेटे शिवम कुमार(6) और चन्दन (4) को भी फांसी लगवाया था लेकिन दोनों बच्चे बाल बाल बच गए। शिवम और चंदन ने शोर मचाया तो गांव के लोगों को घटना की जानकारी मिली। रात में ही घटना स्थल पर भारी भीड़ जुट गई और पुलिस को जानकारी दी गई।

अमरनाथ के बेटे शिवम ने बताया कि रात को पूरे परिवार ने खाने में अंडा का भुजिया और आलू सोयाबीन की सब्जी के साथ चावल खाया था। बेटी ने खाना बनाया था। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। सभी पांच बच्चों को पिता अकेले पाल रहा था। अहले सुबह पिता ने सबको जगाया। शिवम रात में मोबाइल देख रहा था तो उसे नींद नहीं आयी थी। अमरनाथ ने अपने पांचों बच्चों(तीन बेटी और दो बेटे) के गले में पत्नी की साड़ी से फंदा डालकर ट्रंक पर चढ़ गए और घर की छत से लटका दिया। अमरनाथ ने सभी बच्चों को ट्रंक से कूदने के लिए कहा। बेटियां उसके साथ झटके से कूद गईं। शिवम भी कूद गया लेकिन गला दबने से दर्द हुआ तो उसने फंदा ढीला कर गला बाहर निकाल लिया। उसने चंदन के गले से भी फंदा खोल दिया और बाहर निकल कर शोर मचाने लगा। शिवम ने बताया कि पत्नी की याद में आहत अमरनाथ ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

सकरा थाना पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। दोनों बच्चों को पुलिस ने अपनी सुरक्षा में ले लिया है। उनसे घटना को लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है। अमरनाथ ने इतना घातक फैसला क्यों लिया, पुलिस इसे खंगालने में जुट गई है। अमरनाथ के रिश्तेदारों का बुरा हाल है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।