शिवशंकर पटना सिटी और अजीत कुमार दानापुर के DSP, बिहार में 22 पुलिस अफसरों का तबादला
बिहार में बड़े पैमाने पर एसडीपीओ इधर से उधर किए गए हैं। अविनाश कुमार कश्यप डीएसपी यातायात औरंगाबाद, स्नेह सेतु डीएसपी-2 कहलगांव भागलपुर, श्रीप्रकाश डीएसपी-2 सदर छपरा, राजकुमार-2 डीएसपी सीआईडी पटना, खालिद हयात डीएसपी साइवर अपराध एंव सुरक्षा इकाई पटना बनाए गए हैं।

बिहार में बड़े पैमाने पर पुलिस अफसरों का तबादला किया गया है। गृह विभाग ने 22 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। अजीत कुमार को दानापुर का डीएसपी-1 और शिवशंकर कुमार को पटना सिटी का डीएसपी-2 बनाया गया है। इस संबंध में मंगलवार की देर रात गृह विभाग ने अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के अनुसार रमेश कुमार रामनगर बगहा, प्रशांत कुमार एसटीएफ पटना, सुनील कुमार सिंह डीएसपी-1 हिलसा नालंदा, सत्यकाम डीएसपी-1 डेहरी रोहतास, राधव दयाल डीएसपी-1 मसौढ़ी पटना, अमरनाथ डीएसपी-1 बिहारशरीफ नालंदा, आशीष राज डीएसपी साइबर क्राइम मधेपुरा, रागिनी कुमारी डीएसपी आतंकवाद निरोधक दस्ता, पटना नियुक्त की गई हैं।
इसी तरह अविनाश कुमार कश्यप डीएसपी यातायात औरंगाबाद, स्नेह सेतु डीएसपी-2 कहलगांव भागलपुर, श्रीप्रकाश डीएसपी-2 सदर छपरा, राजकुमार-2 डीएसपी सीआईडी पटना, खालिद हयात डीएसपी साइवर अपराध एंव सुरक्षा इकाई पटना, राजन कुमार डीएसपी एसटीएफ पटना और मिथिलेश कुमार तिवारी डीएसपी एसटीएफ पटना बनाये गये हैं।
डायल 112 में 277 पुलिसकर्मी होंगे तैनात
इधर डायल-112 में वर्तमान रिक्तियों के विरुद्ध 277 पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है। इनकी प्रतिनियुक्ति पटना और गयाजी के कंट्रोल रूम में की जाएगी। मंगलवार को डीआईजी कार्मिक ने इसका आदेश जारी कर दिया है। जिन पुलिसकर्मियों को डायल-112 के लिए चुना गया है, उनमें दो इंस्पेक्टर, 41 दारोगा और तीन दर्जन से अधिक सहायक अवर निरीक्षक शामिल हैं। इसके अलावा 150 से अधिक महिला सिपाही और तीन दर्जन से अधिक पुरुष सिपाहियों की प्रतिनियुक्ति भी डायल-112 में की गई है। पुलिस सूत्रों का मानना है नियुक्ति से सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।


