Hindi NewsBihar Newsshivraj singh chouhan meet rajiv pratap rudi in patna to delhi flight
फ्लाइट में कैप्टन ने बताया मौसम का हाल तो मुरीद हुए शिवराज, राजीव प्रताप रुडी से मिल दिखाई तस्वीरें

फ्लाइट में कैप्टन ने बताया मौसम का हाल तो मुरीद हुए शिवराज, राजीव प्रताप रुडी से मिल दिखाई तस्वीरें

संक्षेप:

शिवराज सिंह चौहान ने लिखा 'राजीव जी, आज आपने दिल जीत लिया…आज पटना से दिल्ली की हवाई यात्रा मेरे लिए अविस्मरणीय रही, क्योंकि इस फ्लाइट के सह-कैप्टन थे मेरे प्रिय मित्र, वरिष्ठ राजनेता और छपरा सांसद राजीव प्रताप रूडी जी।

Oct 05, 2025 06:11 am ISTNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजीव प्रताप एक पायलट भी हैं। कई बार वो विमान उड़ाते नजर भी आते हैं। इस दौरान यूं तो विमान में कई लोग सांसद से मिलते रहते हैं। लेकिन शनिवार को केद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनकी मुलाकात काफी दिलचस्प रही है। खुद केंद्रीय मंत्री ने इस मुलाकात के बारे में बताया है और इस मुलाकात की कुछ तस्वीरे भी शेयर की हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शिवराज सिंह चौहान ने लिखा 'राजीव जी, आज आपने दिल जीत लिया…आज पटना से दिल्ली की हवाई यात्रा मेरे लिए अविस्मरणीय रही, क्योंकि इस फ्लाइट के सह-कैप्टन थे मेरे प्रिय मित्र, वरिष्ठ राजनेता और छपरा सांसद राजीव प्रताप रूडी जी। आज आपने यात्रियों को जिस रोचक अंदाज में सरल भाषा के साथ यात्रा से जुड़ी जानकारी साझा की, उसने पूरी यात्रा के दौरान हम सबको यात्रा से जोड़े रखा।

ये भी पढ़ें:बिहार में बारिश बनी रहेगी मुसीबत, सुपौल-मधुबनी में रेड अलर्ट; पटना का मौसम कैसा

कैसे आपने शुरुआत की, आज पटना के चारों ओर बादलों ने डेरा जमाए रखा है, कल से लगातार बारिश हो रही है। बादलों के बीच और हल्की बारिश के साथ हम दिल्ली की यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं। रास्ते में हम बनारस के ऊपर से गुजरेंगे। फिर बाईं ओर प्रयागराज और दाईं ओर लखनऊ दिखाई देंगे। गंगा जी और यमुना जी के दर्शन करते हुए हम दिल्ली का सफर पूरा करेंगे और उतरते समय बादल न रहे तो नोएडा की हाई राइज बिल्डिंग्स की रोशनी भी देखने मिलेगी।

आप यात्रा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी बता रहे थे, आपका यह अंदाज बहुत निराला लगा। अंत में जब आपने सुखद और सफल यात्रा के लिए यात्रियों से ताली बजाने का अनुरोध किया, उसमें अलग ही आत्मीयता देखने मिली। सचमुच, यह अनुभव अद्भुत और अभूतपूर्व रहा।'

ये भी पढ़ें:पटना में वैज्ञानिक के पिता की सेवा कुटीर में मौत, चुपचाप दाह-संस्कार के बाद बवाल
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।