लोकसभा हारे शिवेश राम की राज्यसभा में जीत पक्की, जेडीयू MLA मंजीत बोले- चिड़िया पिंजरे से उड़ गई

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

शिवेश राम को 38 विधायकों का वोट मिला तो राजद के एडी सिंह को 37 मत मिले। भाजपा नेता ने इसे पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की जीत बताया है तो जदयू विधायक मंजीत कुमार ने तंज कसा है कि उनके(महागठबंधन) पिंजड़े से चिड़िया उड़ गई और पता भी नहीं चला।

लोकसभा हारे शिवेश राम की राज्यसभा में जीत पक्की, जेडीयू MLA मंजीत बोले- चिड़िया पिंजरे से उड़ गई

Rajya Sabha Elections 2026: सोमवार को चार बजते ही राज्यसभा चुनाव के लिए चल रही वोटिंग समाप्त हो गई। इसके साथ ही एनडीए के पांचवें उम्मीदवार शिवेश राम की जीत लगभग पक्की हो गयी है। महागठबंधन के चार विधायकों ने वोटिंग से दूरी बनाकर । इसका लाभ बीजेपी के शिवेश राम को मिला। शिवेश राम को 38 विधायकों का वोट मिला तो राजद के एडी सिंह को 37 मत मिले। भाजपा नेता ने इसे पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की जीत बताया है तो जदयू विधायक मंजीत कुमार ने तंज कसा है कि उनके(महागठबंधन) पिंजड़े से चिड़िया उड़ गई और पता भी नहीं चला। अगर कोई मत बेकार या कैंसिल नहीं हुआ तो लोकसभा चुनाव 2024 में हार का सामने कर चुके शिवेश राम राज्य सभा सांसद होंगे। हालांकि अभी औपचारिक ऐलान बाकी है।

शिवेश राम की जीत को महागठबंधन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वोटिंग के बाद मतदान कक्ष से बाहर निकले शिवेश राम ने संभावित परिणाम पर काफी खुशी जताई। कहा कि पहली बार बीजेपी से बिहार से रविदास समाज का कोई नेता राज्यसभा जा रहा है। भाजपा ने यह इतिहास कायम किया है। यह जीत उनकी नहीं बल्कि, पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की है जो दिन रात भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए काम करते हैं। महागठबंधन के चार विधायकों के वोट नहीं डालने पर उन्होंने अभिज्ञता जताई। कहा कि उनसे कोई बात या मुलाकात नहीं हुई। कहा कि रविशंकर प्रसाद पहले से कह रहे थे कि पांचों सीटों पर एनडीए की जीत पक्की है, वह सच साबित हुआ। महागठबंधन(तेजस्वी यादव) अपने परिवार को संभाल नहीं सके। शिवेश राम ने जीत के लिए सभी समर्थकों का आभार जताया।

शिवेशराम के साथ जदयू विधायक नीतीश मिश्रा और मंजीत कुमार भी बाहर निकले। चुनावी नतीजों के सवाल पर उन्होंने नाम लिए बगैर महागठबंधन खासकर तेजस्वी यादव पर तंज कसा। रविवार को महागठबंधन के विधायकों को पटना के होटल पनाश में रखा था ताकि कोई इधर उधर नहीं करे। जदयू नेता ने आरोप लगाया कि विधायकों को नजरबंद कर रखा गया था। मंजीत कुमार ने कहा कि विधायकों को पिंजरे में रखा गया था पर उनके पिंजरे से चिड़िया उड़ गई और पता भी नहीं चला। हम अपने पांचों उम्मीदवारों को बधाई देता हूं।

2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए ने शिवेश राम को सासाराम से टिकट दिया था लेकिन, कांग्रेस के मनोज राम से पराजित हो गए थे। शिवेश राम के पिता मुनीलाल राम शाहाबाद के कद्दावर नेता थे जो अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रहे।

दरअसल कांग्रेस के तीन और राजद एक विधायक ने वोटिंग से दूरी बना ली। कांग्रेस के तीन विधायक सुरेंद्र प्रसाद, मनोहर प्रसाद और मनोज विश्वास तथा राजद के फैसल रहमान वोट डालने नहीं आए। उनसे संपर्क करने की तमाम कोशिशें बेकार गईं और इस तरह बीजेपी के शिवेश राम की जीत पक्की हो गई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।