
Sheohar Chunav 2025 Result: शिवहर से जेडीयू की श्वेता गुप्ता जीतीं, राजद के नवनीत झा हारे
Sheohar Seat Chunav 2025 Result: शिवहर जिले की एक मा्त्र शिवहर विधानसभा सीट पर जेडीयू की श्वेता गुप्ता आरजेडी के नवनीत झा से चुनाव जीत गई हैं।
Sheohar Seat Chunav 2025 Result: बिहार विधानसभा चुनाव में शिवहर जिले की एक मात्र शिवहर विधानसभा पर जदयू की डॉ श्वेता गुप्ता रघुनाथ झा के पोता और राजद उम्मीदवार नवनीत झा से चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने 31398 मतों के अंतर से नवनीत झा को हराया। शिवहर में 11 नवम्बर को दूसरे चरण में यहां मतदान हुआ जिसमें बंपर वोटिंग हुई। शिवहर के विधायक रहे चेतन आनंद इस बार औरंगाबाद जिले की नबीनगर सीट से लड़ रहे हैं और हारते-हारते 112 वोट से जीत गए हैं।
21:19 PM-Sheohar Chunav 2025 Result LIVE: शिवहर विधानसभा सीट जदयू की श्वेता गुप्ता ने बाजी मार ली है। वे चुनाव जीत गई हैं। आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद की सीट पर नीतीश कुमार ने डॉ श्वेता को टिकट दिया। उन्होंने शिवहर के निर्माता दिग्गज रघुनाथ झा के पोता नवनीत झा को 31398 मतों के अंतर से हराया। श्वेता गुप्ता को 97269 मत मिले तो नवनीत झा को 65871 वोट।
18:49 PM-Sheohar Chunav 2025 Result LIVE: शिवहर विधानसभा सीट की मतगणना के 20वें राउंड की गिनती के बाद जदयू प्रत्याशी श्वेता गुप्ता को 74344 वोट मिले हैं। वे राजद के नवनीत झा से 25103 वोटों से आगे चल रहे हैं। नवनीत को 49241 वोट मिले हैं।
17:49 PM-Sheohar Chunav 2025 Result LIVE: शिवहर विधानसभा सीट की मतगणना के 17वें राउंड के बाद जदयू की श्वेता गुप्ता को 63044 वोट मिले हैं। वे राजद के नवनीत झा के 19806 वोटों से आगे चल रहे हैं।
14:20 PM-Sheohar Chunav 2025 Result LIVE: शिवहर विधानसभा सीट की मतगणना के सातवें राउंड के बाद जदयू के डॉ स्वेता गुप्ता 10151 वोटो से आगे। डॉ स्वेता गुप्ता को कुल 24977 वोट मिले हैं। राजद के नवनीत झा को 14826 मिले हैं।
13:18 PM-Sheohar Chunav 2025 Result LIVE: पांच राउंड की गिनती के बाद शिवहर विधानसभा सीट पर जेडीयू की श्वेता गुप्ता राजद के नवनीती झा से 9522 मतों से आगे चल रहे हैं। श्वेता को 19226 वोट मिले हैं।
12:432 PM-Sheohar Chunav 2025 Result LIVE: चौथे राउंड की गिनती के बाद जेडीयू की श्वेता गुप्ता राजद के नवनीत झा के 7009 मतों से आगे चल रही हैं।
10:46 AM-Sheohar Chunav 2025 Result LIVE: शिवहर विधानसभा सीट पर दूसरे राउंड में जेडीयू की श्वेता गुप्ता को 7096 तो राजद के नवनीत झा को 3893 मत मिले हैं।
10:07 AM-Sheohar Assembly Seat Result LIVE 2025: शिवहर विधानसभ में प्रथम राउंड में JDU की स्वेता गुप्ता 3440 मत प्राप्त कर 2087 मतों से आगे वही दूसरे नंबर पर RJD के नवनीत कुमार झा को 1353 मत प्राप्त हुए।
8:35 AM-Sheohar Assembly Seat Result LIVE 2025: शिवहर विधानसभा सीट के लिए वोटों की गिनती जारी है। पहले पोस्टल मतों की गिनती की गई। यह शिवहर जिले की एकमात्र विधानसभा सीट है।
7:35 AM-Sheohar Assembly Seat Result LIVE 2025: शिवहर में मतगणना केंद्र पर भीड़ जुटना शुरू हो गया है। मतगणना कर्मी काउंटिंग सेंटर में प्रवेश कर गए हैं। राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता भी जुटने लगे हैं। मीडिया कर्मी सटीक रिपोर्टिंग के लिए तत्पर हैं।
शिवहर विधानसभा क्षेत्र में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) की ओर से जनता दल यूनाइटेड जेडीयू की डॉक्टर श्वेता गुप्ता चुनाव लड़ रही हैं वहीं महागठबंधन से राष्ट्रीय जनता दल आरजेडी ने नवनीत कुमार को टिकट दिया है। इसके अलावा जदयू के बागी मोहम्मद शफरुद्दीन मायावती की बहुजन समाज पार्टी बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। प्रशांत को किशोर की जान सुराज पार्टी ने नीरज सिंह पर दांव खेला है।
बाहुबली आनंद मोहन के के प्रभाव वाले शिवहर विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प है। आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद (सिटिंग विधायक) को जदयू ने नबीनगर औरंगाबाद भेज दिया तो दो बार के विधायक रहे जदयू नेता मोहम्मद शफरुद्दीन का टिकट तय माना जा रहा था। लेकिन ऐन वक्त पर पार्टी ने वैश्य समाज के डॉक्टर श्वेता गुप्ता को प्रत्याशी बना दिया तो मोहम्मद शफरुद्दीन बागी हो गए। वह बसपा का टिकट पर मैदान में उतर गए। इन सब के बीच जन सुराज ने राजपूत बिरादरी के नीरज सिंह को उम्मीदवार बनाया है। शिवहर से महागठबंधन ने ब्राह्मण कार्ड खेला है। ब्राह्मण समाज के नवनीत कुमार को महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी बनाया गया है।
शिवहर सीट पर 1972 से 1995 तक रघुनाथ झा कांग्रेस, जनता पार्टी और जनता दल के नेता रूप में विधायक रहे। उनके पोता नवनीत झा दादा की सीट पर सफलता का प्रयास कर रहे हैं। 2020 में आनंद मोहन के पुत्र चेतन आनंद ने राजद के सिंबल पर जीत दर्ज की। वे जदयू में चले गए तो राजद ने नवनीत को मौका दिया तो जदयू ने डॉ श्वेता को उतारा।
मतगणना की स्थापित प्रक्रिया के मुताबिक पोस्टल बैलट की गिनती पहले होगी। पोस्टल बैलट की गिनती शुरू होने के लगभग आधे घंटे बाद, चाहे उसकी गिनती पूरी हो या ना हो, ईवीएम के वोट की गिनती शुरू हो जाएगी। हर विधानसभा क्षेत्र में 14 टेबल पर ईवीएम खोले जाएंगे यानी एक राउंड में 14 मशीन गिने जाएंगे। चुनाव आयोग ने पहले भी साफ किया है कि मतगणना का पहला रुझान सुबह 8.30 बजे के बाद ही आ सकता है। इसलिए टीवी चैनलों पर सुबह 8.10 बजे से एनडीए या महागठबंधन के आगे-पीछे के नंबर देखकर उत्साहित या उदास होने की जरूरत नहीं है। आप भरोसेमंद अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान की साइट पर बार-बार आइए और पूरे राज्य के साथ-साथ अपने क्षेत्र, जिले और अपनी सीट की मतगणना का अपडेट लेते रहिए।





