Hindi NewsBihar NewsShatrughan Sinha lands in trouble for praising Nitish Kumar for his victory in Bihar vidhansabha chunav TMC reacts
बिहार चुनाव में जीत पर नीतीश कुमार की तारीफ कर फंस गए शत्रुघ्न सिन्हा? TMC का आया रिएक्शन

बिहार चुनाव में जीत पर नीतीश कुमार की तारीफ कर फंस गए शत्रुघ्न सिन्हा? TMC का आया रिएक्शन

संक्षेप: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर नीतीश कुमार की तारीफ करने पर टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा फंसते हुए नजर आ रहे हैं। TMC ने उनके इस बयान से खुद को अलग करते हुए कहा कि पार्टी उनसे इस मुद्दे पर बात करेगी।

Mon, 17 Nov 2025 04:57 AMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bihar Assembly election result: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने भारी बहुमत से जीत हासिल कर ली है। विपक्ष के कई नेता इसे लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं, तो कई एनडीए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई संदेश दे रहे हैं। इन्हीं नेताओं में से एक नाम आसनसोल से टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का है, जिन्होंने एनडीए को बिहार जीत पर न सिर्फ बधाई दी, बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ भी कर दी। पूर्व भाजपा नेता द्वारा की गई एनडीए की इस तारीफ को लेकर अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सिन्हा की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने सांसद के इस बयान को उनकी व्यक्तिगत राय बताते हुए खुद को अलग कर लिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आसनसोल सांसद के इस बयान पर टीएमसी प्रवक्ता देबांग्शु भट्टाचार्य ने पार्टी की तरफ से रिएक्ट किया। पीटीआई से बात करते हुए देबांग्शु ने कहा कि सिन्हा का बिहार से सीधा संबंध है, शायद यही वजह रही कि उन्होंने ऐसा बयान दिया। उन्होंने कहा, "हालांकि, इस मामले में पार्टी उनसे बात करेगी कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा। उन्होंने जो कुछ भी कहा है वह पूरी तरह से उनकी व्यक्तिगत राय है, यह टीएमसी की आधिकारिक राय नहीं है।"

टीएमसी में मौजूद दरार आई सामने: भाजपा विधायक

पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर पहले से ही माहौल गर्म है। बिहार जीत से उत्साहित भाजपा नेतृत्व पहले ही पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर कई बयान जारी कर चुका है। ऐसे में शत्रुघ्न सिन्हा के इस बयान ने उन्हें एक बार फिर से ममता सरकार पर हमला करने का मौका दे दिया। सिन्हा के बयान पर भाजपा की विधायक अग्निमित्रा पॉल ने दावा किया कि आसनसोल सांसद के इस बयान ने तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के भीतर मौजूद दरार और नेताओं की नाराजगी को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा, "टीएमसी का सिन्हा को राज्य के बाहर से लाना और किसी ऐसे व्यक्ति को चुनना जो कि इस सीट से सांसद के रूप में अपना काम कर पाने में असमर्थ रहा हो। यह उनके ऊपर भारी पड़ा है।"

बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

क्या कहा था सिन्हा ने?

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की भारी जीत के बाद शत्रुघ्न सिन्हा से सोशल मीडिया साइट एक्स पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए उनके साथ कई तस्वीरें भी साझा की थी। इतना ही नहीं सिन्हा ने अपने इस पोस्ट में ममता बनर्जी, शशि थरूर, अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं को भी टैग किया था।

आपको बता दें वर्तमान में आसनसोल से टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का राजनीतिक जीवन उथल-पुथल वाला रहा है। वह कई बार पार्टी बदल चुके हैं। अभिनेता से नेता बने सिन्हा 1996 से 2008 तक राज्यसभा सांसद रहे। इस दौरान वह अटल बिहारी सरकार में मंत्री भी रहे। 2009 के लोकसभा चुनाव में वह बिहार की पटना साहिब सीट से लोकसभा के लिए चुने गए। इसके बाद वह भाजपा से लगातार दूर होते गए और कांग्रेस पार्टी के साथ चले गए। हालांकि, यहां पर उनका साथ ज्यादा देर तक रहा नहीं और 2022 में आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में टीएमसी के टिकट पर जीतकर संसद पहुंचे और 2024 में एक बार फिर इसी सीट से जीत दर्ज की।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।