Hindi NewsBihar Newssharda sinha last rites completed at gulbi ghat patna
Sharda Sinha Last Rites: जहां पति का हुआ अंतिम संस्कार वहीं शारदा सिन्हा की अंत्येष्टि, गुलबी घाट पर बेटे ने दी मुखाग्नि

Sharda Sinha Last Rites: जहां पति का हुआ अंतिम संस्कार वहीं शारदा सिन्हा की अंत्येष्टि, गुलबी घाट पर बेटे ने दी मुखाग्नि

संक्षेप: Sharda Sinha Last Rites: शारदा सिन्हा की इच्छा थी कि जहां उनके पति का अंतिम संस्कार हुआ वहीं उन्हें भी अंतिम विदाई दी जाए। इी वजह से उनका अंतिम संस्कार गुलबी घाट पर हुआ। गुलबी घाट पर पहुंचने से पहले शाव यात्री निकाली गई।

Thu, 7 Nov 2024 10:54 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम
share Share
Follow Us on

Sharda Sinha Last Rites: लोक गायिका शारदा सिन्हा पंचतत्व में विलीन हो गईं। गुरुवार को दिन के 10.30 बजे गुलबी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। शारदा सिन्हा के पुत्र अंशुमान ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर घर के सदस्यों के अलावा उनके चाहने वाले बड़ी संख्या में उपस्थित थे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और पूर्व सांसद रामकृपाल यादव भी घाट पर मौजूद रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन मंगलवार की रात दिल्ली एम्स में हो गया था। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर पटना लाया गया। एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और मंत्री महेश्वर हजारी समेत अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके राजेन्द्र नगर स्थित आवास पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ कराने की घोषणा की थी।

बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।
sharda sinha

जहां पति का अंतिम संस्कार हुआ वहीं पंचतत्व में विलीन हुईं

शारदा सिन्हा की इच्छा थी कि जहां उनके पति का अंतिम संस्कार हुआ वहीं उन्हें भी अंतिम विदाई दी जाए। इी वजह से उनका अंतिम संस्कार गुलबी घाट पर हुआ। गुलबी घाट पर पहुंचने से पहले शाव यात्री निकाली गई। राजेन्द्र नगर स्थित उनके आवास से गुलबी घाट तक शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

sharda sinha last rites

घर से निकली शव यात्रा

शारदा सिन्हा की शव यात्रा राजेंद्र नगर स्थित उनके घर से निकली। इस शव यात्रा को उनके रिश्तेदारों ने कंधा दिया। इस दौरान वहां उनके प्रशंसक भी मौजूद रहे। शव यात्रा के वक्त शारदा सिन्हा अमर रहें और छठी मइया जय का उद्घोष किया गया। शारदा सिन्हा को अंतिम विदाई देने के लिए कई लोग मौजूद थे।

Sharda Sinha Last Rites

छठ गीतों के लिए जानी जाती थीं, छठ में ही हुआ निधन

शारदा सिन्हा भले इस दुनिया से चली गईं लेनिक आज भी उनकी आवाज घरों से लेकर घाटों तक गूंज रही है। लोक गायिका को छठ गीतों के लिए जाना जाता था। उनका निधन भी चार दिवसीय छठ के पहले दिन मंगलवार को हुआ। वहीं अंतिम संस्कार जब गुलबी घाट पर हुआ उसके कुछ घंटे बाद ही गंगा किनारे लाखों व्रती और श्रद्धालु भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य देने जुटेंगे।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।