Hindi NewsBihar NewsSharad Pawar says Will not be surprised if NDA loses Bihar elections
बिहार चुनाव में यदि एनडीए की हार हुई तो आश्चर्य नहीं होगा: शरद पवार

बिहार चुनाव में यदि एनडीए की हार हुई तो आश्चर्य नहीं होगा: शरद पवार

संक्षेप: वरिष्ठ नेता ने कहा कि हालांकि उन्होंने बिहार में प्रचार नहीं किया है लेकिन राज्य में अपने संपर्कों से मिली जानकारी के अनुसार, अगर राजग सत्ता खो देता है तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग बदलाव चाहते हैं।

Sat, 8 Nov 2025 03:43 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, अकोला (महाराष्ट्र)
share Share
Follow Us on

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा-एसपी) के नेता शरद पवार ने शनिवार को कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बिहार विधानसभा चुनाव हार जाता है तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा क्योंकि इस पूर्वी राज्य के लोग बदलाव चाहते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पवार ने पत्रकारों से कहा कि बिहार देश के बाकी राज्यों से अलग है और यह भारतीय राजनीति के कुछ निर्णायक क्षणों का साक्षी रहा है। वरिष्ठ नेता ने कहा कि हालांकि उन्होंने बिहार में प्रचार नहीं किया है लेकिन राज्य में अपने संपर्कों से मिली जानकारी के अनुसार, अगर राजग सत्ता खो देता है तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘‘बिहार के लोग बदलाव चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक गरीब राज्य है लेकिन यहां के नागरिक राजनीतिक रूप से जागरूक हैं। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान चंपारण में महात्मा गांधी का आंदोलन, आपातकाल के खिलाफ जयप्रकाश नारायण का आंदोलन और विपक्ष में रहते हुए इंदिरा गांधी का हाथी पर सवार होकर बेलछी का दौरा करना, भारतीय राजनीति के निर्णायक क्षण हैं।’’

बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ जो राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक मतदान है। सत्तारूढ़ राजग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दो दशक के शासन के आधार पर राज्य में सत्ता बरकरार रखने की उम्मीद कर रहा है जबकि राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाला विपक्ष कुशासन का हवाला देते हुए एवं नौकरी देने के वादों के साथ वोट मांग रहा है।

पवार ने मतदाता सूची में अनियमितताओं को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग (ईसीआई) को कांग्रेस नेता की शिकायतों पर ध्यान देना चाहिए और उसके अनुसार कदम उठाना चाहिए।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन को डिजिटल मीडिया में आठ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। लगभग सभी प्रमुख अखबारों के संपादकीय पृष्ठ पर 200 से अधिक आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं। खाली समय में लॉन टेनिस खेलना पसंद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।