शांभवी, गोपालजी और राजेश को वाई सुरक्षा मिली, अशोक चौधरी की सभा में हुआ था हंगामा

sandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

राज्य सरकार ने दरभंगा से भाजपा के सांसद गोपालजी ठाकुर, समस्तीपुर से लोजपा (रामविलास) की सांसद शांभवी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह कुटुम्बा से विधायक राजेश कुमार को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया है।

शांभवी, गोपालजी और राजेश को वाई सुरक्षा मिली, अशोक चौधरी की सभा में हुआ था हंगामा

राज्य सरकार ने बिहार के दो सांसद और एक विधायक को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया है। मंगलवार को गृह विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, दरभंगा से भाजपा के सांसद गोपालजी ठाकुर, समस्तीपुर से लोजपा (रामविलास) की सांसद शांभवी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह कुटुम्बा से विधायक राजेश कुमार को अब वाई श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी। वाई श्रेणी की सुरक्षा में आठ सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाते हैं, जिनमें दो कमांडो और बाकी पुलिस के जवान होते हैं।

इसी महीने गृह विभाग ने 6 और नेताओं की सुरक्षा भी बढ़ाई थी। इनमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को एएसएल (एडवांस सिक्योरिटी लिएजन) के साथ जेड प्लस श्रेणी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को जेड श्रेणी, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव, अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह और बाढ़ के विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। जदयू के विधान पार्षद नीरज कुमार को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी।

आपको बता दें कुछ दिन पहले दरभंगा के कुशेश्वरस्थान प्रखंड नीतीश सरकार के मंत्री डॉ. अशोक कुमार चौधरी का जनसंवाद कार्यक्रम था। जिसमें उनकी बेटी सांसद शांभवी चौधरी भी शामिल हुईं। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ था। जब शांभवी भाषण देने को आगे आईं तो 'शांभवी वापस जाओ', 'रोड नहीं तो वोट नहीं' लिखी तख्तियां उठाकर नारेबाजी शुरू कर दी।

इस घटना पर शांभवी के पिता मंत्री डॉ. अशोक कुमार चौधरी भड़क गए, और एसडीपीओ को आदेश देते हुए कहा कि इनका फोटो लीजिए और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में कार्रवाई कीजिए। मंच से ये भी कह डाला कि मुझे आपका वोट नहीं चाहिए।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।