Hindi NewsBihar Newsshahpur assembly seat result live 2025 who will win bjp rakesh ojha rjd rahul tiwari jan suraaj padma ojha vote counting
Shahpur Chunav Result: शाहपुर में BJP के राकेश रंजन की प्रचंड जीत, RJD के राहुल तिवारी बड़े अंतर से पराजित

Shahpur Chunav Result: शाहपुर में BJP के राकेश रंजन की प्रचंड जीत, RJD के राहुल तिवारी बड़े अंतर से पराजित

संक्षेप: Shahpur Chunav Result 2025: शाहपुर सीट पर बीजेपी के राकेश रंजन ने बड़ी बढ़त से जीत दर्ज की। आरजेडी के राहुल तिवारी हार गए, जबकि जन सुराज की पद्मा ओझा तीसरे स्थान पर रहीं।

Sat, 15 Nov 2025 01:47 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Shahpur Chunav Result 2025: भोजपुर जिले की शाहपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के राकेश रंजन ओझा ने जीत दर्ज कर ली है। शाहपुर विधानसभा के अंतिम नतीजों ने साफ दिखा दिया कि पूरा दंगल बीजेपी उम्मीदवार राकेश रंजन के ही इर्द-गिर्द घूम रहा था। उन्होंने 88,655 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की, जबकि आरजेडी के राहुल तिवारी 15,225 मतों से पीछे रह गए। जन सुराज पार्टी की पद्मा ओझा तीसरे स्थान पर रहीं और पूरे चुनाव में बढ़त लगातार बीजेपी उम्मीदवार के ही पक्ष में झुकी रही।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

10:44 PM - Shahpur Assembly Seat Result LIVE 2025: शाहपुर में बीजेपी के राकेश रंजन की प्रचंड जीत, आरजेडी के राहुल तिवारी बड़े अंतर से पराजित

शाहपुर विधानसभा सीट के अंतिम नतीजों में बीजेपी उम्मीदवार राकेश रंजन ने 88,655 वोटों के साथ शानदार जीत दर्ज की है। आरजेडी प्रत्याशी राहुल तिवारी 73,430 वोटों पर 15,225 मतों से हार गए, जबकि जन सुराज पार्टी की पद्मा ओझा 3,948 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। मुकाबला पूरे समय बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में ही नजर आया।

01:03 PM - Shahpur Assembly Seat Result LIVE 2025: शाहपुर में 14वें राउंड में बीजेपी के राकेश रंजन की बढ़त, विशाल, राहुल तिवारी कापी पीछे

शाहपुर विधानसभा सीट पर चौदहवें राउंड की गिनती में बीजेपी उम्मीदवार राकेश रंजन 47,541 वोटों के साथ भारी बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि आरजेडी प्रत्याशी राहुल तिवारी 35,975 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जन सुराज पार्टी की पद्मा ओझा 1,764 वोटों पर टिके हैं और राकेश रंजन की बढ़त अब 11,566 मतों तक पहुंच गई है, जिससे मुकाबले में उनकी पकड़ बेहद मजबूत दिख रही है।

बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

12:37 AM - Shahpur Assembly Seat Result LIVE 2025: शाहपुर में बीजेपी के राकेश रंजन की बड़ी बढ़त, आरजेडी के राहुल तिवारी पीछे

शाहपुर विधानसभा सीट पर बारहवें राउंड की गिनती तक बीजेपी उम्मीदवार राकेश रंजन 39,591 वोटों के साथ भारी बढ़त में हैं, जबकि आरजेडी के राहुल तिवारी 31,737 वोटों पर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। जन सुराज पार्टी की पद्मा ओझा सिर्फ 1,472 वोट हासिल कर पाई हैं, और राकेश रंजन की बढ़त 7,854 मतों तक पहुंच चुकी है, जिससे मुकाबले का रुख पूरी तरह उनके पक्ष में दिखाई दे रहा है।

09:44 AM - Shahpur Assembly Seat Result LIVE 2025: शाहपुर से बीजेपी के राकेश ओझा आगे

शाहपुर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार राकेश ओझा शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं। इस सीट पर आरजेडी के राहुल तिवारी और जन सुराज पार्टी की पद्मा ओझा के साथ उनका कड़ा मुकाबला बना हुआ है। तीनों उम्मीदवारों के बीच त्रिकोणीय संघर्ष जारी है, लेकिन शुरुआती बढ़त ने बीजेपी खेमे में उत्साह बढ़ा दिया है। आगे के राउंड में मुकाबले का रुख बदल सकता है, इसलिए सभी की निगाहें हर अपडेट पर टिकी हुई हैं।

08:00 AM - Shahpur Assembly Seat Result LIVE 2025: शुरू हो गई मतगणना

Shahpur Assembly Seat Result LIVE 2025: सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है। मतगणना की प्रक्रिया के मुताबिक पोस्टल बैलेट के लगभग आधे घंटे बाद ईवीएम वोटों की गिनती शुरू होगी। हर राउंड में टेबलों पर मशीनें खोली जाएंगी और मतगणना आगे बढ़ाई जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार पहला रुझान सुबह 8:30 बजे के बाद आने की उम्मीद है, जिसके चलते उम्मीदवारों और समर्थकों में रोमांच और उत्सुकता लगातार बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:LIVE: बिहार में रिकॉर्ड मतदान किसके लिए वरदान, NDA या महागठबंधन सरकार?

06:30 AM - Shahpur Assembly Seat Result LIVE 2025: सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना

Shahpur Assembly Seat Result LIVE 2025: मतगणना की प्रक्रिया के तहत पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी और आधे घंटे बाद ईवीएम की गिनती शुरू होगी। हर राउंड में ईवीएम खोली जाएगी। पहला रुझान सुबह 8:30 बजे के बाद आने की उम्मीद है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।