सीतामढ़ी के रेड लाइट एरिया में सेक्स वर्कर की हत्या, पड़ोसियों ने युवक की जमकर धुनाई की
सीतामढ़ी के रेड लाइट एरिया में गुरुवार शाम एक महिला सेक्स वर्कर की गला दबाकर उसके घर मेें ही हत्या कर दी गई। वहां से भाग रहे एक युवक को पकड़कर पड़ोसियों ने जमकर धुनाई कर दी और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

बिहार के सीतामढ़ी में रेड लाइट एरिया में एक सेक्स वर्कर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात रिंग बांध स्थित रेड लाइट एरिया में गुरुवार शाम को हुई। सेक्स वर्कर की हत्या के बाद भाग रहे एक युवक को पकड़कर पड़ोसियों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। साथ ही इस मामले में रात तक कोई एफआईआर भी दर्ज नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार रेड लाइट एरिया में काम करने वाली एक महिला के घर से गुरुवार शाम को चीखने-चिल्लाने की आवाज आने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के मोहल्ले के लोग दौड़े। घर पहुंचकर देखा तो महिला की मौत हो चुकी थी। तभी एक युवक वहां से भागने लगा। लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पीट दिया।
इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर सीतामढ़ी नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। लोगों द्वारा पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है।
लेखक के बारे में
Jayesh Jetawatजयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।
जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।


