16 साल की नाबालिग से 6 माह तक किया सेक्स, सादे कागज पर निशान लेकर छोड़ा; समस्तीपुर में शर्मनाक कांड

लाइव हिन्दुस्तान, समस्तीपुर, वारिसनगर, निज संवाददाता
Follow us on Google News
share

  • आरोपी ने शादी का झांसा देकर करीब 6 माह तक शारीरिक संबंध बनाया और धोखा देकर छोड़ दिया। उसे दिल्ली ले जाकर भी होटल के कमरे में सेक्स किया।

symbolic image

बिहार के समस्तीपुर में शादी के प्रलोभन देकर 16 वर्षीय नाबालिग के साथ छह माह तक शारीरिक शोषण करने का मामला थाना में आया। इस सबंध में पीड़िता ने मथुरापुर थाना में 10 अप्रैल को एक नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उसने कहा है कि उसके घर के बगल में राजा कुमार पंडित का घर है। घर बगल में रहने के कारण बराबर बातचीत करता रहता था ओर वह शादी के झांसे देता रहता था। बहकाकर उसने शारीरिक संबंध बनाया। दिल्ली ले जाकर भी सेक्स किया और फिर सादे कागज पर अंगूठा निशान लेकर भगा दिया।

युवती ने बताया कि आरोपी रात में अपने छत से उसके छत पर आया जाया करता था ओर शादी का प्रलोभन देकर करीब छह माह तक शारीरिक सबंध बनाता रहा। यह भी बताया कि पांच अप्रैल को नानी के यहां कल्याणपुर थाना क्षेत्र के झहुरी विरसिंहपुर में थी तो राजा ने फोन करके मगरदही घाट चौक पर बुलाया। जब ऑटो पकड़कर पहुंची तो वह कहा कि तुमसे शादी करनी है इसलिए अभी दिल्ली चलो। उसके बहकाबे में आकर उसके साथ दिल्ली चली आई। वह एक होटल में दिन में ठहरा ओर मेरे साथ शारीरिक सबंध भी बनाया।

उसी दिन छह अप्रैल को उसके पिता का फ़ोन आया तो वह वहां से लेकर चल दिया। सात अप्रैल को नक्कू स्थान समस्तीपुर के पास आकर बोला कि नानी को बुलाओ। नानी के बुलाने पर सादे कागज पर मेरा और नानी का जबरदस्ती निशान लिया। जब मेरी नानी विरोध किया तो जाति सूचक गाली देकर कहा कि निशान दो नहीं तो पुरे परिवार को जान मारकर फेंक देंगे तब जाकर निशान दी।

इस मामले में राजा कुमार, राम दर्शन पंडित, विकास कुमार पंडित, संतोष कुमार पंडित अशोक पंडित को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आवेदन के अलोक में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar News16 साल की नाबालिग से 6 माह तक किया सेक्स, सादे कागज पर निशान लेकर छोड़ा