मॉल के बेसमेंट में सेक्स रैकेट, व्हाट्सएप ग्रुप से फंसाते थे ग्राहक; दो लड़की समेत पांच धराए

लाइव हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

सिटी एसपी ने बताया कि मॉल के बेसमेंट में सेक्स रैकेट के संचालन की सूचना पुलिस को मिली। टीम बनाकर जब पुलिस छापेमारी के लिए पहुंची तो वहां रेस्टोरेंट के केबिन में आपत्तिजनक हालात में युवक-युवतियों को पकड़ा गया। केबिन संख्या एक और तीन में उन्हें उस स्थिति में पकड़ा गया।

Sex Racket

बिहार के भागलपुर में एक ऐसे सेक्स रेकेट गिरोह का खुलासा हुआ जिसे एक नामी मॉल के बेसमेंट में चलाया जा रहा था। यह मॉल जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र के असानंदपुर में स्थित है। पुलिस ने वहां छापेमारी कर मॉल के संचालक सह भवन के मालिक दिलीप कुमार सिंह सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो युवती भी शामिल हैं। पुलिस उनसे पूछताछ करते यह पता लगाने में जुट गयी है कि इसमें और कौन कौन लोग शामिल हैं। किसी सफेदपोश का इससे कोई संबंध है या नहीं। यह गिरोह व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर काम करता था।

छापेमारी की कार्रवाई के बाद एसपी सिटी डॉ. के रामदास ने बताया कि गिरफ्तार किए लोगों में मॉल का मालिक दिलीप कुमार सिंह के अलावा मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के गुड़हट्टा चौक का रहने वाला अमर कुमार दास उर्फ अमित और हबीबपुर थाना क्षेत्र के सालेहपुर का राहुल कुमार साह शामिल हैं। गिरफ्तार की गई दो लड़कियों में एक 19 और दूसरी 27 साल उम्र की है। पुलिस ने मौके से पांच मोबाइल सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।

रेस्टोरेंट की केबिन में अपत्तिजनक हालत में पकड़ा

सिटी एसपी ने बताया कि मॉल के बेसमेंट में सेक्स रैकेट के संचालन की सूचना पुलिस को मिली। टीम बनाकर जब पुलिस छापेमारी के लिए पहुंची तो वहां रेस्टोरेंट के केबिन में आपत्तिजनक हालात में युवक-युवतियों को पकड़ा गया। केबिन संख्या एक और तीन में उन्हें उस स्थिति में पकड़ा गया।

सेक्स रैकेट के लिए बना था व्हाट्सएप ग्रुप

पुलिस की पूछताछ में लड़कियों ने बताया वे पैसे के लिए देह-व्यापार करती हैं। पता चला कि लड़की का रेट 15 सौ से दो हजार तक था। उसी में सेक्स रैकेट संचालक का कमीशन भी होता था। सेक्स रैकेट को लेकर व्हाट्सएप ग्रुप बना हुआ था। नई लड़की के आते ही उसका फोटो और रेट उस ग्रुप में भेज दिया जाता था। उसी के अनुसार फोटो पसंद कर ग्राहक वहां पहुंचते थे।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमॉल के बेसमेंट में सेक्स रैकेट, व्हाट्सएप ग्रुप से फंसाते थे ग्राहक; 5 धराए