Hindi NewsBihar NewsSevere cold wave from Chapra to Kishanganj IMD orange alert for Bihar 24 districts today Know Patna Mausam
छपरा से किशनगंज तक कड़ाके की ठंड, 24 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट; पटना में कैसा रहेगा मौसम

छपरा से किशनगंज तक कड़ाके की ठंड, 24 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट; पटना में कैसा रहेगा मौसम

संक्षेप:

मौसम विभाग ने बिहार के 24 जिलों में शुक्रवार को भीषण ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की है। राजधानी पटना में भी हाड़ कंपाने वाली ठंड से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। उत्तर बिहार के 8 जिलों में घना कोहरा छाए रहने का भी अलर्ट है।

Jan 09, 2026 07:43 am ISTJayesh Jetawat हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share Share
Follow Us on

Bihar Weather Today: बिहार में इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग ने शुक्रवार 9 जनवरी को छपरा (सारण) से किशनगंज और बेतिया से जमुई तक 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कोल्ड डे यानी शीत दिवस की चेतावनी है। इसके अलावा नेपाल की सीमा से सटे उत्तर बिहार एवं सीमांचल के जिलों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी है। राजधानी पटना के लोगों को भी शीतलहर वाले मौसम से निजात फिलहाल नहीं मिलने वाली है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार में अभी 3-4 दिनों तक तापमान में बड़ी गिरावट के आसार नहीं हैं। बीते 24 घंटे के भीतर राज्य भर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी रहने के कारण गलन बढ़ रही है। राजधानी पटना समेत अन्य शहरों में 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बर्फीली हवा चलने के कारण दोपहर में धूप के समय भी कनकनी का एहसास हुआ।

आज इन जिलों में आज कड़ाके की ठंड की चेतावनी

मौसम विभाग ने पश्चिमी चंपारण (बेतिया), पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), सीवान, सारण (छपरा), गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली (हाजीपुर), शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में शुक्रवार को भीषण ठंड की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, अररिया, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी और सुपौल जिले में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें:देहरादून से ठंडा बिहार, गयाजी में 4 डिग्री पहुंचा पारा; पटना में गलन वाली हवा

ठंड से गिरी होटल-रेस्तरां की कमाई

कड़ाके की ठंड का असर होटल और रेस्तरां के कारोबार पर दिखने लगा है। लोगों का घरों से निकलना कम हो गया है। ऐसे में पटना के सभी प्रमुख इलाकों के होटल एवं रेस्तरां की कमाई घट गई है। अधिकतर संचालकों का कहना है कि ग्राहकों की संख्या में लगभगर 40 से 50% तक की गिरावट आई है। दिन के समय कुछ हद तक ग्राहक आ रहे हैं, लेकिन शाम ढलते ही रेस्तरां में सन्नाटा पसर जा रहा है।

ये भी पढ़ें:पटना के बाद 6 और जिलों में स्कूल बंद, शीतलहर के चलते बिहार में कहां-कहां छुट्टी

शुगर-बीपी के मरीजों का टहलना बंद, दवा ही सहारा

लगातार ठंड बढ़ने से शुगर और ब्लड प्रेशर (बीपी) के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। इन मरीजों ने स्वच्छ हवा में सुबह और शाम पार्कों में टहलना बंद कर दिया है। टहलने मात्र से उनका शुगर नियंत्रण में रहता था,लेकिन हाड़ कंपाने वाली सर्द हवा ने ऐसे मरीजों को घर में कैद कर दिया है। शरीरिक अभ्यास नहीं होने से शुगर का स्तर बढ़ रहा है और दवा की डोज भी बढ़ानी पड़ रही है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत बिहार में राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं पर गहराई से नजर रखते हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के मुद्दे पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। जयेश मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं और लाइव हिन्दुस्तान में 4 साल से बिहार टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे2न्यूज और टाइम्स ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। समाचार लेखन के अलावा साहित्यिक पठन-लेखन में रुचि है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।