
मंगल पांडेय को अमिताभ सिंह और विजय चौधरी को ज्ञानेन्द्र कुमार; बिहार के 7 मंत्रियों को मिले आप्त सचिव
मुजफ्फरपुर में पंचायती राज के उप निदेशक रहे सुरेन्द्र प्रसाद को कृषि मंत्री राम कृपाल यादव का, विनोद कुमार पंकज को अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन का और मनीष शर्मा को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का आप्त सचिव नियुक्त किया गया है।
बिहार सरकार के सात मंत्रियों को सरकारी आप्त सचिव मिले हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अमिताभ सिंह को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय का, ज्ञानेन्द्र कुमार को जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी का, नलिन कुमार को खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री लेशी सिंह का, मो. इश्तेयाक अजमल को शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का, मुजफ्फरपुर में पंचायती राज के उप निदेशक रहे सुरेन्द्र प्रसाद को कृषि मंत्री राम कृपाल यादव का, विनोद कुमार पंकज को अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन का और मनीष शर्मा को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का आप्त सचिव नियुक्त किया गया है।
सरकार ने बुधवार को एक साथ 49 आईएएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी है। इनमें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात 1996 बैच के दो आईएएस को शीर्ष वेतनमान मिला है। तीन आईएएस को उच्च प्रशासनिक ग्रेड के तहत प्रधान सचिव, 28 आईएएस को विशेष सचिव और 16 आईएएस को अपर सचिव ग्रेड में प्रोन्नति दी गयी है। इनमें 17 जिलों के डीएम भी शामिल हैं।
अधिकारियों को यह प्रोन्नति एक जनवरी 2026 या उसके बाद के प्रभार ग्रहण की तिथि से प्रभावी होगी। सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात 1996 बैच के भारतीय विमानपतन प्राधिकरण के अध्यक्ष विपिन कुमार और सीबीएसई के अध्यक्ष राहुल सिंह को शीर्ष वेतनमान में प्रोफार्मा प्रोन्नति दी गयी है।





