
सूटकेस में युवती का शव मिलने से सनसनी; पहचान छिपाने के लिए चेहरा जलाया, गला भी रेता
वैशाली जिले के सहदेंई बुजुर्ग थाना इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब सूटकेस में युवती का शव मिला। पुलिस के मुताबित पहचान छिपाने के लिए शव को जलाया गया था। अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
बिहार के वैशाली जिले में सूटकेस में युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के सहदेंई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के सुरहा पुल के पास की घटना है। पुलिस के मुताबिक सूटकेस में युवती की लाश सड़ी हालत में मिली है। उसके चेहरे को जलाया भी गया है। अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। युवका का शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी तब हुई जब रास्ते से गुजर रहे लोगों को सूटकेस से भीषण दुर्गंध महसूस हुई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेस खोला तो हर कोई हैरान रह गया। बैग में युवती की सड़ी हालत में लाश मिली। इस मामले में पुलिस आस-पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया है। आशंका जताई जा रही है, कि युवती की पहचान छिपाने के लिए चेहरे को जलाया गया। धारदार हथियार से उसका गला रेता गया है। बेरहमी से हत्या की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।





