Hindi NewsBihar NewsSelfie obsession turns terrifying student slips while making Reels drowns in Ganga in Bhagalpur Bihar
सेल्फी का शौक खौफनाक, रील्स बनाते छात्र का फिसला पैर, गंगा में बह गया; देखते रह गए दोस्त

सेल्फी का शौक खौफनाक, रील्स बनाते छात्र का फिसला पैर, गंगा में बह गया; देखते रह गए दोस्त

संक्षेप:

एक निजी स्कूल के तीन छात्र रील्स बनाने और सेल्फी लेने के क्रम में एक छात्र गंगा पानी की तेज धार में डूब गया है। कुछ दूर पर नाविक भी था। उनकी तरफ से भी छात्र को बचाने का प्रयाास किया गया।

Dec 14, 2025 12:00 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिहार के भागलपुर में एक छात्र के लिए सेल्फी का शौक खौफनाक साबित हुआ। रील्स बनाने के चक्कर में वह गंगा नदी में बह गया। घटना शनिवार की दोपहर दो से ढाई बजे के बीच की है। जोगसर थाना क्षेत्र के मानिक सरकार घाट पर गंगा किनारे सेल्फी ले रहे तीन छात्रों में से एक छात्र पैर फिसलने से गंगा नदी की धारा में समा गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घटना की सूचना मिलते ही जोगसर थाना की पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से डूबे छात्र को खोजने के लिए प्रयास कर रही है। पांच घंटे से अधिक समय तक सर्च करने के बाद भी छात्र का पता नहीं चला। रात को ऑपरेशन बंद हो गया। रविवार को फिर से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:सर आत्महत्या कर लेंगे अगर... कटिहार में डीएम के पैर से लिपट गया युवक

घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि एक निजी स्कूल के तीन छात्र रील्स बनाने और सेल्फी लेने के क्रम में एक छात्र गंगा पानी की तेज धार में डूब गया है। कुछ दूर पर नाविक भी था। उनकी तरफ से भी छात्र को बचाने का प्रयाास किया गया। लेकिन गंगा की धार तेज रहने के कारण उसका पता नहीं चल पा रहा है।

नहीं मिला है कोई आवेदन

जोगसर थाना के थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि छात्र के रील्स बनाने और सेल्फी लेने के दौरान डूबने की खबर मिलते ही एसडीआरएफ की टीम के साथ छात्र की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर किसी ने भी अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया है।

सेल्फी के चक्कर में हादसे का शिकार होने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले कई लोगों की इस चक्कर में मौत भी हो चुकी है। खतरनाक स्टंट का रील्स बनाते कई युवकों पर कानूनी कार्रवाई भी की जा चुकी है।लेकिन जानलेवा शौक का सिलसिला थम नहीं रहा।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।