स्कॉर्पियो रेलिंग से टकराई फिर मारुति ब्रेजा से भिड़ गई, 4 लोग मरे; अररिया-पूर्णिया मार्ग पर बड़ा हादसा

हिन्दुस्तान टीम, एक संवाददिता, कटिहार
Follow us on Google News
share

स्कॉर्पियो साइकिल सवार को धक्का देते हुए अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराया और फिर दूसरी लेन में आ गई।इस दौरान दूसरे लेन पर जा रही ब्रेजा गाड़ी से भीषण टक्कर हो गई। स्कॉर्पियो में सवार सात और ब्रेजा में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्कॉर्पियो रेलिंग से टकराई फिर मारुति ब्रेजा से भिड़ गई, 4 लोग मरे; अररिया-पूर्णिया मार्ग पर बड़ा हादसा

बिहार के अररिया जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। अररिया-पुर्णिया मार्ग पर कुसियारगांव पार्क के समीप एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो रेलिंग से टकराई और फिर विपरीत दिशा से आ रही मारुति ब्रेजा से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कॉर्पियो पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इस सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गए। दो महिलाओं को अररिया सदर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार पुर्णिया जिले के अमौर प्रखंड के सकमा बिशनपुर गांव निवासी मयानंद झा (70) शांति देवी (60) और गौतम कुमार ठाकुर उर्फ रटू (49) समेत कुल सात लोग स्कॉर्पियो से मधेपुरा जिले के रामनगर में मामा के श्रद्ध कर्म में शामिल होने एक स्कॉर्पियो से रहे थे। इसी दौरान कुसियरगांव पार्क के समीप एक साइकिल सवार युवक बचाने की कोशिश की। लेकिन स्कॉर्पियो साइकिल सवार को धक्का देते हुए अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराया और फिर दूसरी लेन में आ गई।इस दौरान दूसरे लेन पर जा रही ब्रेजा गाड़ी से भीषण टक्कर हो गई। स्कॉर्पियो में सवार सात और ब्रेजा में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हालांकि, स्कॉर्पियो चालक घटना के बाद फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल अररिया पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने साइकिल सवार गैयारी निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद कोनैन पिता वाहिद, मयानंद झा, शांति देवी और गौतम कुमार ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। इनमें मां-बेटा और चाचा शामिल बताए जा रहे हैं। मृतक गौतम मनरेगा में पीआरएस थे। गंभीर रूप से घायलों में जवाहर झा (60), लक्ष्मी ठाकुर (43), मधु लता देवी (55) सहित अन्य चार लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

घायल जवाहर झा ने बताया कि वे सभी मामा के श्राद्ध में शामिल होने रामनगर जा रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। नगर थाना पुलिस और यातायात पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि स्कॉर्पियो चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार हादसे की मुख्य वजह बनी। परिजनों का अस्पताल परिसर में रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ दी है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।