Hindi NewsBihar NewsSchools up to 8th closed in Patna Lakhisarai timings changed for 9th grade Bihar under severe cold
पटना, लखीसराय में 8वीं तक के स्कूल बंद, 9वीं से बदला टाइम; भीषण ठंड की चपेट में बिहार

पटना, लखीसराय में 8वीं तक के स्कूल बंद, 9वीं से बदला टाइम; भीषण ठंड की चपेट में बिहार

संक्षेप:

पटना डीएम त्यागराजन ने निर्देश दिया है कि 26 दिसम्बर तक आठवीं तक के बच्चे स्कूल नहीं आएंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों, कोचिंग क्लासेज को भी स्थगित रखने का निर्देश दिया गया है। लखीसराय में भी ठंड और शीतलहर को लेकर कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 4 जनवरी 2026 तक बंद कर दिए गए हैं।

Dec 23, 2025 01:19 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिहार में सर्दी का सितम जारी है। इससे आम जनजीवन पर बुरा असर पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। भीषण ठंड को देखते हुए पटना और लखीसराय में आठवीं क्लास तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। नौवीं क्लास से आगे की पढ़ाई के लिए समय में बदलाव किया गया है। किसी भी छात्र या छात्रा को 10 बजे से पहले स्कूल या कोचिंग में नहीं बुलाया जा सकता।

पटना डीएम त्यागराजन ने निर्देश दिया है कि 26 दिसम्बर तक आठवीं तक के बच्चे स्कूल नहीं आएंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों, कोचिंग क्लासेज को भी स्थगित रखने का निर्देश दिया गया है। डीएम का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। क्लास 9 से ऊपर के स्कूल, कॉलेज या कोचिंग में 10 बजे के बाद पढ़ाई शुरू होगी। फिलहाल यह रुटीन 26 दिसम्बर तक लागू रहेगा। मौसम को देखते हुए इसे एक्सटेंड भी किया जा सकता है।

लखीसराय में भी ठंड और शीतलहर को लेकर कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 4 जनवरी 2026 तक बंद कर दिए गए हैं। जिले में लगातार गिर रहे न्यूनतम तापमान, बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन की सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा कदम उठाया है। डीएम मिथिलेश मिश्र ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लखीसराय जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 4 जनवरी 2026 तक प्रतिबंध लगा दिया है।

जारी आदेश के अनुसार यह प्रतिबंध प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लागू होगा। हालांकि कक्षा 9 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पर्याप्त सावधानी के साथ जारी रहेंगी। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक निर्धारित समय-सारणी के अनुसार विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। यह आदेश 24 दिसंबर 2025 से प्रभावी होगा और 4 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा। डीएम द्वारा यह आदेश 23 दिसंबर को निर्गत किया गया है।

डीएम ने शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्षों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। प्रशासन के इस फैसले से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है, वहीं जिला प्रशासन ने लोगों से ठंड के मौसम में आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।