विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
नौहट्टा, एक संवाददाता।ति जागरूक किया। तिलोखर पंचायत भवन परिसर में एमएलसी भानु मिश्र एवं मुखिया सविता देवी ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया

नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न पंचायतों में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
पौधारोपण की उत्कृष्टता
प्रखंड मुख्यालय परिसर में बीडीओ मनोरमा कुमारी ने पीपल, बरगद सहित विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधे लगाए। वहीं नए पंचायत सरकार भवन परिसर में अरुण चौबे ने आम, आंवला, पीपल और बरगद के पौधों का रोपण किया।
पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता
मुखिया नासरीन जहां ने आंवला एवं गुलमोहर के पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। तिलोखर पंचायत भवन परिसर में एमएलसी भानु मिश्र एवं मुखिया सविता देवी ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया।
पर्यावरण संरक्षण का महत्व
इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है।
जनप्रतिनिधियों का सहयोग
रेंजर शशीभूषण चौहान ने बताया कि रोहतास रेंज क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों को पौधे उपलब्ध कराए गए हैं। मौके पर प्रयाग महतो, अखिलेश महतो, योगेंद्र महतो, बबलू कुमार, राकेश चौबे, धर्मेंद्र कुमार, वकील पासवान, जुदुनी राम, भोला राम, महेंद्र डोम, मोहन चौधरी, रंजीत कुमार, राम प्रवेश कुमार, राहुल कुमार, मुराद अख्तर, मुमताज अंसारी, अखिलेश कुमार, खुर्शीद अंसारी, प्रीतम चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


