Sasaram News: बस की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल
हिन्दुस्तान, सासाराम
Sasaram News: कोचस बाजार में एक महिला बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की पहचान लालमुनी देवी के रूप में हुई है, जो निजी कार्य से बाजार आई थीं। दुर्घटना के बाद महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, और गंभीर स्थिति में सासाराम सदर अस्पताल रेफर किया गया।

Sasaram News: कोचस। थाना क्षेत्र के कोचस बाजार में गुरुवार को बस की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान ग्राम कपसिया निवासी स्व. दलेर साह की पत्नी लालमुनी देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, लालमुनी देवी किसी निजी कार्य से कोचस बाजार आई थीं। कार्य पूरा करने के बाद घर लौटने के दौरान महात्मा गांधी चौक के समीप वह एक बस की चपेट में आ गईं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचस लाया गया।
वहां डॉ. विकास कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


