महिला से छेड़खानी मामले में प्राथमिकी दर्ज

महिला से छेड़खानी मामले में प्राथमिकी दर्ज

संक्षेप:

परसथुआ में एक विवाहिता ने सलथुआ रोड के टेम्पो स्टैंड पर छेड़खानी का मामला दर्ज कराया। महिला टेम्पो का इंतजार कर रही थी, तभी आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी...

Sep 28, 2025 07:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सासाराम
share

परसथुआ, एक संवाददाता। बाजार के सलथुआ रोड तिमुहानी के पास टेम्पो स्टैंड में दो दिन पहले विवाहिता से छेड़खानी मामले में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। एफआईआर में कहा गया है कि महिला रामगढ़ थाना क्षेत्र में जाने के लिए टेम्पो का इंतजार कर रही थी। तभी अरविंद कुमार पिता दिनेश कुमार सिंह ग्राम गौरा थाना कुछिला कैमूर उक्त महिला को बुरी नीयत से बार-बार स्पर्श करने लगा। मना करने पर अश्लील हरकतें करने लगा। महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपित मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष रामचन्द्र चौपाल ने बताया की महिला अपने पति के साथ थाने आई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।