रोहतास रेंज के जंगलों में दिखे तेंदुआ और भालू, कैमरा ट्रैप में कैद हुई गतिविधियां
(पेज पांच) सहित विभिन्न जंगलों में वन्यजीवों की निगरानी के लिए एक माह तक कैमरा ट्रैप लगाए थे। ट्रैकिंग के दौरान अधिकांश

नौहट्टा, एक संवाददाता। रोहतास रेंज के जंगलों में तेंदुआ, भालू और जंगली सुअर समेत कई वन्यजीवों की मौजूदगी दर्ज की गई है। वन विभाग द्वारा लगाए गए कैमरा ट्रैप में इन वन्यजीवों की तस्वीरें और गतिविधियां कैद हुई हैं। लंबे समय बाद क्षेत्र में हिंसक वन्यजीवों की उपस्थिति सामने आने से वन विभाग भी सतर्क हो गया है।
वन्यजीवों की निगरानी
जानकारी के अनुसार वन विभाग ने धनसा, बुधुआ, नकटी, गुलरिया, भवनवा, बंडा तथा हुरमेटा सहित विभिन्न जंगलों में वन्यजीवों की निगरानी के लिए एक माह तक कैमरा ट्रैप लगाए थे। ट्रैकिंग के दौरान अधिकांश कैमरों में कई प्रकार के वन्यजीवों की गतिविधियां रिकॉर्ड हुईं। हालांकि हुरमेटा क्षेत्र में लगाया गया एक कैमरा अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर लिया गया।
वन्यजीवों की गतिविधियां
कैमरा ट्रैप में दो तेंदुए, एक भालू, जंगली सुअर, बार्किंग डियर, बड़ी संख्या में हिरण, काला हिरण, सांभर, मोर तथा वनमुर्गी समेत कई वन्यजीवों की मौजूदगी दर्ज की गई है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इन तस्वीरों से क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता और वन्यजीवों के सुरक्षित आवास का पता चलता है।
स्थानीय लोगों से अपील
वन विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि जंगल क्षेत्रों में वन्यजीवों को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचाएं। साथ ही वन्यजीवों की गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल विभाग को सूचित करें, ताकि उनके संरक्षण एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके। रोहतास रेंज के रेंजर शशीभूषण चौहान ने बताया कि गुलरिया खोह क्षेत्र में सबसे अधिक वन्यजीवों की गतिविधियां दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए विभाग लगातार निगरानी कर रहा है तथा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


