नौहट्टा में भंवरा काटने से महिला रसोइया की मौत, सात जख्मी
(पेज तीन की लीड) ल की रसोइया है। जानकारी के अनुसार स्कूल मे अनंत चतुर्दशी के छुट्टी के कारण गांव की सात महिलाओं के साथ लकड़ी लाने जंगल

नौहट्टा। थाना क्षेत्र के आनंदीचक गांव के बाहर शनिवार को रेलवे लाइन के पास लकड़ी ला रही महिलाओं पर जंगली भंवरो ने हमला कर दिया। जिससे एक महिला कलावती कुंअर (45) की मौत हो गयी। वहीं पांच महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। पीछे रह गयी दो महिला एक दो भंवरा काटने पर जंगल की ओर भाग गयी। घायलों का इलाज काजीपुर गांव के एक निजी अस्पताल मे चल रहा है। घटना शनिवार की दोपहर का है। मृतका आनंदीचक स्कूल की रसोइया है। जानकारी के अनुसार स्कूल मे अनंत चतुर्दशी के छुट्टी के कारण गांव की सात महिलाओं के साथ लकड़ी लाने जंगल गयी थी।
छह महिला लकड़ी लेकर आगे आकर रेलवे लाइन के समीप अपने दो साथी महिला का इंतजार करने लगी। तभी जंगल से भंवरा का झुंड हमला कर दिया। कलावती कुंअर के पूरे शरीर पर डंक मारने लगे। जिससे महिला घटनास्थल पर ही बेहोश हो गयी। अन्य रीमा देवी, पिंकी कुमारी, उषा कुंअर, लालती देवी, सुनीता देवी भागने लगी। भागने के क्रम में ही सभी काफी घायल हो गयी। जंगल से आ रही अन्य दो महिलाओं को भी एक दो भंवरे ने डंक मारा तो दोनो महिला लकड़ी फेंककर जंगल की ओर भाग गयी। महिला की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े। सभी को एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया । वहीं रेफरल अस्पताल को सूचना ग्रामीणों ने दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस आ गयी तथा महिला को रेफरल अस्पताल ले गयी। चिकित्सा प्रभारी मुकेश कुमार ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य महिलाओं की स्थिति ठीक है। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि परिजनों की इच्छा होगी तो शव को पोस्टमार्टम मे भेजा जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




