Sasaram News: मौसम के उतार-चढ़ाव से बढ़ा आंखों का संक्रमण, अस्पतालों में बढ़ी भीड़
हिन्दुस्तान, सासाराम
Sasaram News: (पेज चार)कि आंखों में संक्रमण के कई कारण हो सकते हैं। वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण के अलावा धूल, धुआं और एलर्जी

Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर अब लोगों की आंखों पर भी दिखाई देने लगा है। तापमान में बदलाव, धूल-धूप और वातावरण में बढ़ी नमी के बीच आंखों में संक्रमण, लालिमा, जलन और पानी आने की शिकायत बढ़ गई है। सदर अस्पताल में प्रतिदिन करीब 150 मरीज आंखों में संक्रमण की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं।


