Sasaram News: आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक दर्जन घायल

हिन्दुस्तान, सासाराम
Follow us on Google News
share

Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता।स्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सासाराम

Sasaram News: आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक दर्जन घायल

Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। नटवार थाना क्षेत्र के सराव छटका टोला में सोमवार शाम आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे से हुई मारपीट में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बिक्रमगंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सासाराम रेफर कर दिया गया। नटवार थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पहले पक्ष की ओर से अयोध्या चौधरी के फर्दबयान पर दर्ज प्राथमिकी में 13 लोगों को नामजद किया गया है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से जंगबहादुर चौधरी के फर्दबयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें 18 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने दबिश देकर इस पक्ष के पांच नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस तरह दोनों प्राथमिकी में नामजद कुल 31 आरोपितों में से आठ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसासारामSasaram News: आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक दर्जन घायल