
हड़ताली कर्मियों की जीत पर विजय समारोह आयोजित
सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता बनी। राज्य संघ के प्रतिनिधि को अपर सचिव मुख्य सचिव द्वारा लिखित समझौता पत्र दिया गया। नौ अगस्त 2025 से चल रही
सासाराम पिछले 27 दिनों से लगातार धरना पर रहे अनुसचिवीय कर्मचारी संघ(गोपगुट) की हुई जीत पर जिला कमिटी के द्वारा कुशवाहा सभाभवन में विजय समारोह का आयोजन किया गया। कहा कि अपर मुख्य सचिव डा. बी राजेन्द्र के साथ राज्य के कर्मचारी प्रतिनिधि मंडल से वार्ता हुई। वार्ता में पूरी तरह से सफल व सकारात्मक रही। दस सूत्री मांगों पर सहमति बनी। राज्य संघ के प्रतिनिधि को अपर सचिव मुख्य सचिव द्वारा लिखित समझौता पत्र दिया गया। नौ अगस्त 2025 से चल रही अनिश्चितकालिन हड़ताल को राज्य कमिटी के द्वारा समाप्ति की घोषणा की गई। उक्त विजय समारोह में महासंघ गोपगुट के प्रदेश महासचिव सईद आलम, जिलाध्यक्ष कृष्ण विजय सिंह, जिला सचिव उमेश कुमार शर्मा, सरोज कुमार, अरूण कुमार सिंह, अतुल कुमार, नसीम आजाद संयुक्त सचिव, सुनिल कुमार सिंह, हरिओम प्रकाश सिंह, विष्णुशंकर गुप्ता उपाध्यक्ष, मनोज कुमार, अलख निरंजन, प्रवेश कुमार, विनोद कुमार, रामविशेषक राम, अरूण कुमार शर्मा, दीनानाथ शर्मा, रणधीर कुमार आदि सैकड़ों कर्मी उपस्थित हुए।

विजय समारोह में पदाधिकारियों को फूल-मलाओं से स्वागत किया गया। कहा कि यह ऐतिहासिक जीत है। फोटो नंबर-23 कैप्शन- शहर के कुशवाहा सभा भवन में हड़ताली कर्मियों की जीत पर विजय समारोह आयोजित करते संघ के नेता।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


