Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsUnique Celebration of Lord Krishna s Chhath in Jonhi Village Bihar
छठिहार पर भगवान श्रीकृष्ण को कराया गया नगर भ्रमण

छठिहार पर भगवान श्रीकृष्ण को कराया गया नगर भ्रमण

संक्षेप: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। बाद शाम में ठाकुर जी को गांव की काली मंदिर परिसर स्थित पवित्र सरोवर में स्नान कराया गया। इस दौरान माहौल भक्तिमय

Thu, 21 Aug 2025 06:05 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सासाराम
share Share
Follow Us on

बिक्रमगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की जोन्ही गांव में गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण की छठिहार के पावन अवसर पर आस्था और उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिला। बिक्रमगंज नगर परिषद वार्ड संख्या 21 धारुपुर निवासी आचार्य हरिशरण दूबे के सानिध्य में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का भ्रमण कराया गया। गांव की गलियों में जब ठाकुर जी का पालना लेकर श्रद्धालु निकले तो पूरा वातावरण हाथी घोड़ा पालकी,जय कन्हैया लाल की के जयघोष से गूंज उठा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।