Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsUnderage Drivers Operate E-Rickshaws in Sunapura Safety Concerns Grow
नाबालिक दौड़ा रहे ई-रिक्शा, परिवहन व प्रशासनिक अधिकारी बेखबर

नाबालिक दौड़ा रहे ई-रिक्शा, परिवहन व प्रशासनिक अधिकारी बेखबर

संक्षेप:

सूर्यपुरा, एक संवाददाता।ज जाने के लिए प्रतिदिन 50 से अधिक ई-रिक्शा का परिचालन होता है। जिसके अधिकांश चालक या तो नाबालिक हैं या जो

Dec 11, 2025 05:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सासाराम
share Share
Follow Us on

सूर्यपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर इन दिनों नाबालिक ई-रिक्शा दौड़ा रहे हैं। लेकिन, परिवहन, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक बने हैं। अधिकारियों को देखने से प्रतीत होता है कि इन्हें बड़ा हादसा होने का इंतजार है। वहीं नाबालिकों के वाहन चलाने से लोग सड़क पर निकलने पर अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हैं। लोगों की मानें तो सूर्यपुरा से बिक्रमगंज जाने के लिए प्रतिदिन 50 से अधिक ई-रिक्शा का परिचालन होता है। जिसके अधिकांश चालक या तो नाबालिक हैं या जो बालिक हैं तो उनके पास परिचालन का लाइसेंस नहीं है। बड़ी बात यह है कि इनके रफ्तार पर भी कोई कंट्रोल नहीं रहता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नतीजा अक्सर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। वहीं सफर कर रहे लोग मंजिल तक पहुंचने में हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ते हैं। वहीं परिवहन से लेकर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक बने हैं। लगता है इन्हें यात्रियों की सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। कई बार ऐसा हुआ कि यात्रियों से भरा ई रिक्शा पलट गया। लेकिन, घटना में यात्री बाल-बाल बचे। अभय कुमार,धनेश्वर प्रसाद पारस सिंह आदि ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर नाबालिकों व बिना लाइसेंस के चालकों पर रोक लगानी चाहिए। ताकि यात्रा के दौरान किसी अनहोनी को रोका जा सके। बीडीओ तेजबहादुर सुमन ने कहा कि नाबालिक पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।