
स्कार्पियो ने बाइक सवार को रौंदा, गंभीर स्थिति में रेफर
(पेज तीन) गति से आ रही एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा और बाइक के परखच्चे
करगहर। सासाराम-चौसा पथ में इटावांडीह मैदान के समीप बुधवार को एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक सवार में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया। घटना के संबंध बताया जाता है कि वास्तव खैरा गांव निवासी परीखा सिंह का पुत्र सत्येंद्र कुमार सिंह बाइक से कोचस की ओर जा रहे थे। इस बीच सामने से तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा और बाइक के परखच्चे उड़ गए।
घटना को अंजाम देकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंदन कुमार ने बताया कि जख्मी के सिर में गंभीर चोटें आई है तथा पैर कई जगह फ्रैक्चर हो गया है। जिसे देखते हुए रेफर किया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




