ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सासारामट्रक ने पंप के मशीन में मारी टक्कर, कोई हताहत नहीं

ट्रक ने पंप के मशीन में मारी टक्कर, कोई हताहत नहीं

नासरीगंज। एक संवाददाता इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ

ट्रक ने पंप के मशीन में मारी टक्कर, कोई हताहत नहीं
हिन्दुस्तान टीम,सासारामWed, 27 Oct 2021 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

नासरीगंज। नासरीगंज थाना क्षेत्र के बलिया कोठी स्थित नंद फ्यूल स्टेशन पर एक अनियंत्रित ट्रक ने पंपिंग मशीन को टक्कर मार दी। इससे मशीन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो कर जमीन पर गिर पड़ी। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना मंगलवार की देर रात में हुई थी। टक्कर मारने वाली ट्रक करगहर थाना क्षेत्र के सिलारी गांव के निवासी अंगद कुमार सिंह व रामेश्वर प्रसाद सिंह की बताई जा रही है। जिसका नंबर यूपी 63 टी 3959 है। वहीं फ्यूल पंप के मालिक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि इस घटना में उनका कुल छह लाख का नुकसान हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें