Sasaram News जिले की सात प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों का एक साथ स्थानांतरण
Sasaram News (युवा पेज)अन्यथा नौ जुलाई से वे स्वत: विरमित हो जाएंगे। प्राथमिक शिक्षा के निदेशक कुमार निशांत विवेक द्वारा जारी सूची में

Sasaram News सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले की विभिन्न प्रखंडों में पदस्थापित सात प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों का एक साथ स्थानांतरण हो गया है। जिसमें अकोढ़ीगोला, डेहरी, तिलौथू, संझौली, सूर्यपुरा, राजपुर व शिवसागर बीईओ शामिल हैं। जिसे लेकर प्राथमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा स्थानांतरण की सूची जारी की गई है।
स्थानांतरण की जानकारी
साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी(स्थापना) को निर्देश दिया गया है कि सूची में शामिल सभी पदाधिकारियों को आठ जुलाई तक अवश्य विरमित कर दें। अन्यथा नौ जुलाई से वे स्वत: विरमित हो जाएंगे। प्राथमिक शिक्षा के निदेशक कुमार निशांत विवेक द्वारा जारी सूची में अकोढ़ीगोला बीईओ प्रणव कुमार का स्थानांतरण बोचहां मुजफ्फरपुर, डेहरी बीईओ संजय कुमार सिंह का स्थानांतरण नटकटियागंज पश्चिम चंपारण, बीईओ संझौली अफरोज आलम का स्थानांतरण विद्यालय अवर निरीक्षक के पद पर मोतिहारी नगर, सूर्यपुरा बीईओ मनोज कुमार का स्थानांतरण मोतीपुर मुजफ्फरपुर, राजपुर बीईओ प्राण रंजन प्रसाद का स्थानांतरण रक्सौल पूर्वी चंपारण, तिलौथू बीईओ का स्थानांतरण रून्नीसैदपुर सीतामढ़ी, शिवसागर बीईओ राजेश कुमार का स्थानांतरण रामपुर कैमूर हुआ है। बताया जाता है कि सभी बीईओ का स्थानांतरण उनके गृह जिले के निकट वाले जिले में हुआ है।
शिक्षा विभाग की चिंताएँ
वहीं एक साथ जिले की सात प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के स्थानांतरण से शिक्षा विभाग भी चिंतित है। जब तक स्थानांतरित वाले स्थान पर नए बीईओ का पदस्थापना नहीं होता है। तब तक रिक्त हुए प्रखंडों में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ कार्यालय कार्य भी प्रभावित होगा। डीईओ मदन राय ने बताया कि सात प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है। उन्होंने सभी की उज्जवल भविष्य की कामना की है。
अक्लमंद सवाल जवाब
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


