Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsTragic Love Incident Young Man Commits Suicide by Self-Immolation After Relationship Failure
डेहरी के न्यू एरिया मोहल्ले में आहत प्रेमी ने आग लगा कर दे दी जान

डेहरी के न्यू एरिया मोहल्ले में आहत प्रेमी ने आग लगा कर दे दी जान

संक्षेप: (पेज तीन की सेकेंड लीड) मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एएसपी अतुलेश झा व नगर थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार दल-बल के साथ पहुंचे। एफएसएल

Tue, 18 Nov 2025 05:09 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सासाराम
share Share
Follow Us on

डेहरी, एक संवाददाता। प्यार अंधा होता है, किसी फिल्म का यह डायलॉग शहर के न्यू एरिया में चरितार्थ होते दिखा। प्रेम में अपनी नाकामी से आहत प्रेमी ने प्रेमिका के दरवाजे पर ही खुद को आग लगा कर आत्महत्या कर ली। नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया वार्ड संख्या-16 में एक युवक द्वारा फिल्मी अंदाज में की गई घटना से सभी भौचक हैं। हालांकि युवक के परिजनों का आरोप है कि लड़की के घर वालों ने उनके इकलौते पुत्र को मारपीट के बाद जलाकर मार दिया है। इधर पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एएसपी अतुलेश झा व नगर थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार दल-बल के साथ पहुंचे। एफएसएल की टीम के साथ घटनास्थल की घेराबंदी कर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बारे में बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे ईदगाह मुहल्ला निवासी राकेश कुमार रजक का पुत्र अंकित कुमार न्यू एरिया में प्रेमिका के दरवाजे पर पहुंचा और हंगामा करने लगा। लोगों के मुताबिक उक्त युवक अपने साथ एक पोलिथिन में ज्वलनशील पदार्थ लेकर आया था। थोड़े हंगामे के बाद वह अपने सिर पर किरासन उड़ेल लिया व लाइटर जलाकर खुद को आग लगा ली। अति ज्वलनशील होने के कारण आग बुझाया नहीं जा सका। देखते-देखते उसकी मौत हो गई। उसके आग के हवाले होते देख कर आस-पड़ोस के लोगों ने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। आग बुझाने को दौड़े डेहरी अनुमंडल विधिक संघ के पूर्व अध्यक्ष रामाकांत दूबे का भी दोनों हाथ झुलस गया है। युवक का जला हुआ शव उनके ही दरवाजे के सामने पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक दिन पहले ही लड़की का छेंका हुआ था। लड़के वाले रश्म अदा कर वापस लौट गए थे। सुबह अचानक प्रेमी पहुंच गया। दरवाजे पर जोर-जोर से चिल्लाने लगा व एक बार लड़की से बात कराने की जीद की। लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो अपने को आग के हवाले कर दिया। दूसरी ओर लड़के के परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर चीखते-चिल्लाते हंगामा कर रहे थे। उनका आरोप था कि उनके लड़के को बुलाया गया था व घर में बांध कर मारपीट की जानकारी मिली थी। लेकिन जब तक वह पहुंचते की कुछ देर बाद ही पुलिस से उसके मौत की सूचना मिली। आरोप लगाया कि लड़की के परिजनों ने उसकी हत्या की है। एएसपी अतुलेष झा ने बताया कि पुलिस तमाम बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। वैज्ञानिक तरीके से अध्ययन व अनुसंधान किया जा रहा है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।