कृषि कार्यालय के कर्मी को दी गई श्रद्धांजलि
सासाराम के सदर अनुमंडल कृषि कार्यालय के कर्मी अरुण पासवान का निधन हो गया। उनके निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। वह 48 वर्ष के थे और दरभंगा जिले के ओझवल गांव के निवासी थे। पिछले कुछ समय से वे विभागीय कार्यों में सक्रिय थे और हवलदार के पद पर कार्यरत थे।

सासाराम। सदर अनुमंडल कृषि कार्यालय में कार्यरत कर्मी अरुण पासवान के निधन पर विभागीय कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके असामयिक निधन पर कार्यालय परिसर में आयोजित शोकसभा में श्रद्धांजलि दी गई। बताया कि दिवंगत अरुण पासवान करीब 48 वर्ष के थे और वे दरभंगा जिले के ओझवल गांव के निवासी थे। पिछले कुछ समय से विभागीय कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे थे और कार्यालय के कई महत्वपूर्ण कार्यों का दायित्व भी संभाल रहे थे। डीएओ प्रभाकर कुमार ने बताया कि अरुण पासवान कृषि कार्यालय में हवलदार के पद पर पदस्थापित थे। पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


