Sasaram News: यातायात नियम तोड़ने पर कार्रवाई, तेंदुनी चौक पर 30 वाहनों से जुर्माना
हिन्दुस्तान, सासाराम
Sasaram News: यातायात नियम तोड़ने पर कार्रवाई, तेंदुनी चौक पर 30 वाहनों से जुर्मानाशहर के तेंदुनी चौक पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए रविवार को अनुमंडल प्रशासन ने विशेष जांच अभियान चलाया

Sasaram News: बिक्रमगंज, हिन्दुस्तान टीम। शहर के तेंदुनी चौक पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए रविवार को अनुमंडल प्रशासन ने विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी कर रहे करीब 30 वाहनों से जुर्माना वसूला गया। सड़क पर यात्री वाहनों के बेतरतीब खड़े होने और परिचालन से चौक पर लग रहे जाम को लेकर कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने वाहन चालकों को निर्धारित स्थल से ही परिचालन करने की सख्त हिदायत दी।

