Sasaram News: नाविकों ने की नाव घाट की पूजा
Sasaram News: नौहट्टा। एक संवाददाता। है। मान्यता है कि पूजा-अर्चना से सोन नदी में नावों का परिचालन पूरे वर्ष सुरक्षित और सुचारु रूप से होता है। साथ ही

Sasaram News: नौहट्टा। एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के दारानगर नाव घाट पर नाविकों ने धूमधाम से नाव घाट, नाव और गंगा माता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान स्थानीय देवी मंदिर परिसर और सोन नदी में विधिवत पूजा की गई। पूजा को लेकर नाविकों में उत्साह का माहौल रहा। नाविकों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सावन माह में पूर्वजों से चली आ रही परंपरा के अनुसार नाव, घाट और गंगा माता की पूजा की जाती है। मान्यता है कि पूजा-अर्चना से सोन नदी में नावों का परिचालन पूरे वर्ष सुरक्षित और सुचारु रूप से होता है। साथ ही नाविकों और यात्रियों की कुशलता व सुरक्षा की कामना की जाती है।
नाविक गिरधारी चौधरी ने बताया कि नाव घाट की पूजा पूर्वजों के समय से चली आ रही परंपरा है। मौके पर गोपाल चौधरी, गिरधारी चौधरी, शिवपूजन चौधरी, त्रिलोकी चौधरी, सुनील चौधरी, विजय चौधरी, संजय चौधरी, राजेश चौधरी, कुंदन चौधरी आदि मौजूद थे।


