Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsTorab Niyazi Appointed as State Vice President of Jan Suraj Party in Rohtas

तोराब नियाजी बने जनसुराज के प्रदेश उपाध्यक्ष

सासाराम, नगर संवाददाता। बनाए जाने पर तोराब नियाजी ने कहा कि उनके जैसे सामान्य कार्यकर्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए पार्टी

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामSat, 11 Oct 2025 06:51 PM
share Share
Follow Us on
तोराब नियाजी बने जनसुराज के प्रदेश उपाध्यक्ष

सासाराम, नगर संवाददाता। रोहतास जिला निवासी तोराब नियाजी को जनसुराज का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार भारती द्वारा दस प्रदेश उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जिसमें तोराब नियाजी का नाम भी शामिल है। उल्लेखनीय है कि तोराब नियाजी हाल ही जनसुराज में शामिल हुए थे। इसके पूर्व वो लंबे समय तक पप्पू यादव के दल के प्रदेश युवाध्यक्ष रहे थे। प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर तोराब नियाजी ने कहा कि उनके जैसे सामान्य कार्यकर्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं नेता प्रशांत किशोर का हृदय से आभार जताते हैं।

मैं अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए अपने नेता, संगठन और पार्टी के प्रति उनकी सभी उम्मीदों पर खरा उतर सकूं, इसका प्रयास करूंगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।