Sasaram News: चेनारी से हजारों कांवरियों का दल बक्सर रवाना
हिन्दुस्तान, सासाराम
Sasaram News: चेनारी, एक संवाददाता।के साथ जुलूस बाजार, कर्पूरी चौक और प्रखंड कार्यालय होते हुए लांजी गणेश मंदिर पहुंचा। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति

Sasaram News: चेनारी, एक संवाददाता। चेनारी पावर हाउस परिसर से गुप्ता धाम कांवरिया संघ के बैनर तले हजारों कांवरियों का जत्था बक्सर के लिए रवाना हुआ। विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर जत्थे को रवाना किया। बक्सर पहुंचने के बाद कांवरिया करीब 130 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर गुप्ता धाम पहुंचेंगे और सावन की तीसरी सोमवारी को जलाभिषेक करेंगे।


