Sasaram News: आनंदीचक के शिव मंदिर में दान पेटी का ताला तोड़कर चोरी, दस हजार रुपये गायब

हिन्दुस्तान, सासाराम
Follow us on Google News
share

Sasaram News: (युवा पेज) में करीब 15 हजार रुपये की राशि थी। इसमें लगभग 10 हजार रुपये नकद और करीब पांच हजार रुपये का एक चेक

Sasaram News: आनंदीचक के शिव मंदिर में दान पेटी का ताला तोड़कर चोरी, दस हजार रुपये गायब

Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के आनंदीचक गांव स्थित शिव मंदिर में अज्ञात चोरों ने दान पेटी का ताला तोड़कर करीब दस हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना 20 अगस्त की रात की बताई जा रही है। शुक्रवार सुबह मंदिर के पुजारी नंदा मिश्रा पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तो दान पेटी का ताला टूटा मिला। इसके बाद चोरी की जानकारी हुई। बताया जाता है कि घटना के समय पुजारी मंदिर में मौजूद नहीं थे। वे किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर मंदिर परिसर में घुसे और दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसासारामSasaram News: आनंदीचक के शिव मंदिर में दान पेटी का ताला तोड़कर चोरी, दस हजार रुपये गायब