Sasaram News: पिकअप के चपेट में आकर बाइक सवार युवक घायल
हिन्दुस्तान, सासाराम
Sasaram News: कोचस। राष्ट्रीय उच्च राजमार्ग-319 पर धर्मावती नदी के समीप पिकअप ने एक युवक को धक्का मार दी। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान ग्राम खोढ़री निवासी मनीष कुमार के रूप मे हुई है।...

Sasaram News: कोचस। राष्ट्रीय उच्च राजमार्ग-319 पर धर्मावती नदी के समीप पिकअप ने एक युवक को धक्का मार दी। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान ग्राम खोढ़री निवासी मनीष कुमार के रूप मे हुई है। घटना के संबंध बताया जाता है कि घायल युवक अपने गांव से निजी कार्य को ले कोचस आ रहा था। उक्त स्थल के पास सड़क पार करने के क्रम में पिकअप के चपेट में आ गया। घायल अवस्था में युवक को आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक डॉ. अजीत कुमार ने घुटने के नीचे एड़ी टूटने तथा आंतरिक चोट आने की बात कह बेहतर इलाज के लिए सासाराम ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।


