ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सासारामनल जल योजना को नहीं मिल पा रही है गति

नल जल योजना को नहीं मिल पा रही है गति

कोचस। एक संवाददाता ि ि ि ि ि ि ि ि ि ि ि ि ि ि ि िि ि

नल जल योजना को नहीं मिल पा रही है गति
हिन्दुस्तान टीम,सासारामWed, 10 Jun 2020 12:53 PM
ऐप पर पढ़ें

कोचस। एक संवाददाता

शहर के विभिन्न वार्डों में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नल जल दम तोड़ती नजर आ रही है। कही भी कार्य में तेजी देखने को नहीं मिल रही है। जिससे यह योजना हाथी का दांत साबित हो रही है। घरों में नल तो लगे, लेकिन जल गायब हैं। जिससे लोगों में काफी नाराजगी है। ओझवलिया वार्ड नंबर एक निवासी जनार्दन ओझा,नंदलाल ओझा,समतानंद सिंह, रामानंद ओझा, सतेंद्र सिंह आदि का कहना है कि उनके वार्ड में तीन माह पूर्व इस योजना के तहत कार्य शुरू हुआ था। प्रत्येक घरों को पाइप व नल से जोड़ दिया गया है। लेकिन आज तक जल की एक बूंद भी आपूर्ति नहीं हुई। ओझवलिया के धर्मावती नदी के किनारे बसे होने की वजह से गर्मी के दिनों में जलस्तर काफी नीचे चला जाता है। जिससे पानी की भारी समस्या से जूझना पड़ता है। उन्हें भरोसा था कि इस साल पानी की किल्लत नहीं होगी। लेकिन नल में पानी नहीं आने से निराशा होने लगी है। नपं उपमुख्य पार्षद रूबी देवी ने बैठक में इस मुद्दे को उठाने की बात कही। जबकि कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जहां तक जानकारी है कि कार्य अंतिम चरण में है। शीघ्र ही पानी की आपूर्ति शुरू होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें