ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सासारामशिक्षकों ने वेतन की लगाई विभाग से गुहार

शिक्षकों ने वेतन की लगाई विभाग से गुहार

(युवा पेज के लिए) कक क क क क क क क क क क क क क क क क

शिक्षकों ने वेतन की लगाई विभाग से गुहार
हिन्दुस्तान टीम,सासारामMon, 03 May 2021 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

कोचस। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने शिक्षा विभाग से ससमय वेतन भुगतान करने की गुहार लगाई है। शिक्षक संगठनों ने कहा कि यदि पूरे सूबे में वैश्विक कोरोना संक्रमण का मार शिक्षकों पर भी किसी से कम नहीं पड़ी है। ऐसी स्थिति में शिक्षक निडर व बेधड़क हो अपनी डयूटी के साथ इंसाफ कर रहा है। जिसके तहत दर्जनों शिक्षक इस महामारी में हताहत हुए है। हालत है कि उनके परिजनों के पास भी इलाज के लिए पैसों की बात कौन करें। परिजन दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं। दुकानदार व महाजन अपना अलग से तगादा कर रहे हैं। वैसे हालात में शिक्षक विवश व हताश नजर आ रहे हैं। इस हड़ताल अवधी समेत इस वर्ष की वेतन लंबित है। विभाग अपना तत्काल दिशा निर्देश स्पष्ट कर शिक्षकों का लंवित वेतन भुगतान कराएं। शिक्षकों में जिलाध्यक्ष जेपी सिंह, उपेंद्र कुमार सिंह, विजय कुमार, संजय तिवारी, बैजनाथ सिंह, राकेश रंजन सिंह, मुन्ना कुमार पांडेय, संजय राम, संजय सिंह, मंजय लाल, शिवजी प्रसाद, मनोज कुमार, विद्यावती कुमारी, दीनानाथ ओझा आदि कई अन्य लोग शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें